The Kerala Story : ‘द केरला स्टोरी’ की 150 करोड़ के क्लब में एंट्री 

<p><em><strong>The Kerala Story Box Office Collection : &lsquo;द केरला स्टोरी&rsquo; बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन एक और उपब्लधि हासिल कर ली है और इसी के साथ इसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।</strong></em></p>

The Kerala Story : ‘द केरला स्टोरी’ की 150 करोड़ के क्लब में एंट्री 
18-05-2023 - 08:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पहले दिन से चर्चा और विवाद में रही ‘द केरला स्टोरी’ को कुछ राज्यों में बैन तक कर दिया गया। बावजूद इसके फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म ने 9वें दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली थी और रिलीज के 12वें दिन ‘द केरला स्टोरी’ ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म साल 2023 की ब्लॉक बस्टर फिल्म बन चुकी है। 
12वें दिन कितनी कमाई की?
‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है और हर दिन करोड़ों रुपए बटोर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और इसे अब भी सिनेमाघरों में खूब ऑडियंस मिल रही है। इसी के साथ फिल्म जमकर कमाई भी कर रही है। 
रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन 9.80 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके साथ फिल्म की कुल कमाई अब 156.84 करोड़ रुपये हो गई है। यानी ‘द केरला स्टोरी’ ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। 
200 करोड़ से ज्यादा दूर नहीं
‘द केरला स्टोरी’ रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए मेकर्स को इस वीकेंड तक इसके 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। वैसे ‘द केरला स्टोरी’ साल 2023 की चैथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ये फिल्म अब रणबीर-श्रद्धा स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के 177 करोड़ की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है। ‘द केरला स्टोरी’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।