सोने की लंका काली...अजीब डायलाॅग्स: आदिपुरुष को न ले डूबें ये गलतियां
<p><em><strong>ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष आखिरकार थियेटर पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर जो उम्मीद थी उस पर मेकर्स खरे नहीं उतर सके। भगवान राम की कथा के साथ मेकर्स ने जो एक्सपेरिमेंट कर डाला वो लोगों को जमा नहीं। इसलिए दर्शक इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दर्शकों ने फिल्म देख ऐसी कमियां निकाल डाली है, जिस पर शायद मेकर्स ध्यान ही नहीं दे सके या ये कहें ये ही तो एक्सपेरिमेंट था। इसके अलावा, पिफल्म के संवादों की भी लोगों ने तीखी आलोचना की है।</strong></em></p>
बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ था। लेकिन फिल्म से जो उम्मीद थी, उस पर निर्देशक ओम राउत खरे नहीं उतर सके। फिल्म के वीएफएक्स की तो लंबे समय से आलोचना हो ही रही थी। अब फिल्म आने के बाद लोग और भी ज्यादा झुंझला गए हैं। दरअसल, भगवान राम की कथा के साथ मेकर्स ने जो एक्सपेरिमेंट कर डाला वो लोगों को जमा नहीं। इसलिए दर्शक इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दर्शकों ने फिल्म देख ऐसी कमियां निकाल डाली हैं, जिस पर शायद मेकर्स ध्यान ही नहीं दे सके या ये कहें ये ही तो एक्सपेरिमेंट था।
वीएफएक्स ही कमजोर कड़ी
वीएफएक्स इस फिल्म की यूएसपी बताई गई। लेकिन दर्शकों को ये वीएफएक्स बिलकुल रास नहीं आए। कई दर्शक इसके वीएफएक्स वर्क की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
माता सीता की साड़ी
माता सीता वनवास गईं तो उन्होंने क्या धारण किया था। ये रामानंद सागर की रामयण देख अब इस दशक के बच्चे भी जान गए हैं। लेकिन फिल्म आदिपुरुष माता सीता की साड़ी को सफेद रंग के साथ दिखाया गया। जो लोगों की नाराजगी का दूसरा कारण बना।
लंका की लंका लगा डाली
भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि रावण की लंका सोने की थी। लेकिन ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में सोने की लंका को काले रंग का दिखाने पर मेकर्स को खूब लताड़ा जा रहा है।
पुष्पक विमान को चमगादड़ बनाया
रावण सीता का हरण करके उसे पुष्पक विमान से लंका ले जाता है। ग्रंथों में तो ऐसा ही है। लेकिन आदिपुरुष में रावण सीता मां को पुष्पक विमान नहीं बल्कि एक काले रंग के चमगादड़ की तरह के पक्षी की सवारी कराकर ले जाता है। ये सीन देखकर भी लोगों ने आदिपुरुष को ट्रोल कर दिया है।
लक्ष्मण की दाढ़ी
फिल्म में भगवान राम के अनुज, लक्ष्मण की दाढ़ी और रावण के हेयरस्टाइल पर भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग कह रहे हैं क्या मजाक किया है बॉस।
हनुमान का अजीब प्रणाम
हनुमान लंका पहुंचे तो सीता मां को प्रणाम करने की जगह वह सीने पर हाथ रखकर सलाम करते नजर आए। वहीं वापस जाते समय जब सीता मां उन्हें पहचान के तौर पर निशानी देती हैं तो वह चूड़ामणि की जगह कड़ा देती नजर आ रही है।
डायलाॅग्स पर फूटा गुस्सा
इस फिल्म में बेहद खराब डायलॉग्स हैं, जो रामायण की भाषा के अनुरूप भी नहीं हैं। हनुमान जी की उनके डायलॉग्स को लेकर आलोचना हो रही है। इन गलतियों को देखने के बाद लगता है कि मेकर्स को 600 करोड़ का चूना लगने वाला है।
What's Your Reaction?