भारत ही नहीं दुनिया भर में धूम मचा रही है 'द केरल स्टोरी' , अमेरिका-कनाडा के 200 सिनेमाघरों में रिलीज

<p><strong>The Kerala Story : फिल्म &quot;द केरल स्टोरी&quot; अमेरिका और कनाडा में 200 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा, &quot;द केरल स्टोरी&quot; सिनेमा की रचनात्मक सीमाओं से परे एक मिशन है। वर्चुअल कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी पत्रकारों से सेन ने कहा कि इस आंदोलन को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचना चाहिए और जागरूकता बढ़ाना चाहिए।&nbsp;</strong></p>

भारत ही नहीं दुनिया भर में धूम मचा रही है 'द केरल स्टोरी' , अमेरिका-कनाडा के 200 सिनेमाघरों में रिलीज
15-05-2023 - 11:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा इस समस्या को लोगों से छिपाया गया। केरल में लंबे समय से मौजूद इस समस्या के बारे में पूरी दुनिया को जानकारी होनी चाहिए।

हमने दुनिया भर में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श शुरू करने के लिए यह फिल्म बनाई। शाह ने एक सवाल के जवाब में कहा, यह ईमानदार और सच्ची फिल्म है, जिसे शुरुआत में कोई समर्थन नहीं मिला, लेकिन केवल छह दिनों में बाक्स आफिस पर शानदार सफलता के साथ दुनिया भर में इसे रिलीज करने की तैयारी है।

छोटे बजट की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई

‘द केरल स्टोरी’ के समर्थन में शबाना आजमी, विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब

गौरतलब है कि एक तरफ जहां भाजपा शासित राज्य फिल्म "द केरल स्टोरी" को टैक्स फ्री कर रहे हैं, वहीं बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है। फिल्म "द केरल स्टोरी" गत पांच मई को देश भर में रिलीज हुई है। इस फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी बताती है जिन्होंने मतांतरण कर इस्लाम स्वीकार कर लिया और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) में शामिल हो गईं।

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अभी तक 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। द केरल स्टोरी में अदा खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके साथ ही इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।