कैटरीना पर ससुराल में बरसा प्यार, सासू मां ने दिया स्पेशल नाम...

<p><em><strong>कैटरीना अक्सर पब्लिक प्लेटफॉम्र्स पर शादी के बाद के अपने जीवन के बारे में बात करती हैं।</strong></em></p>

कैटरीना पर ससुराल में बरसा प्यार, सासू मां ने दिया स्पेशल नाम...
30-10-2022 - 01:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कैटरीना अपने करियर के अलावा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। 9 दिसंबर, 2021 को अभिनेता विक्की कौशल से शादी के बाद से दोनों कपल गोल्स सेट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा, कैटरीना अक्सर पब्लिक प्लेटफॉम्र्स पर शादी के बाद के अपने जीवन के बारे में बात करती हैं। हाल ही में, कपिल शर्मा के शो में भी कैटरीना ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की।
कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘फोन भूत’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी क्रम में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अपने सह-कलाकारों सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ पहुंची कैटरीना ने खुलासा किया कि विक्की कौशल से शादी के बाद उनका जीवन कैसे बदल गया और उन्हें अपने ससुर शाम कौशल और सासू मां वीणा कौशल से एक प्यारा निकनेम मिला है। उसी के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे ससुराल वाले मुझे प्यार से ‘किट्टो’ बुलाते हैं।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।