इन साढ़े चार साल में हम (कांग्रेस) उदाहरण पेश कर सकते थे..लेकिन नहीं किया' अपनी जनसंघर्ष यात्रा के पहले गरजे पायलट 

<p><em>सचिन पायलट ने आज पेपर लीक मामले को लेकर अजमेर आरपीएससी मुख्यालय से अपनी &lsquo;जन संघर्ष यात्रा&rsquo; (Jan Sangharsh Yatra) की शुरुआत की।&nbsp; इससे पहले उन्होंने बड़ी सभा को संबोधित किया।&nbsp; इसमें उन्होंने सीएम गहलोत समेत पूर्वव सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा। सभा के बाद&nbsp; पायलट ने हजारों समर्थकों और बेरोजगारों के साथ अपनी जनसंघर्ष यात्रा की शुरुआत की।&nbsp;&nbsp;</em></p>

इन साढ़े चार साल में हम (कांग्रेस) उदाहरण पेश कर सकते थे..लेकिन नहीं किया'  अपनी जनसंघर्ष यात्रा के पहले गरजे पायलट 
11-05-2023 - 03:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सभा स्थल पहुंचकर पायलट ने  कहा वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार खुल्लेआम हुआ, हमने चैलेंज दिया। उस समय जो आरोप लगे उस समय मैंने लगाए थे, सम्मानीय अशोक गहलोत साहब ने भी आरोप लगाए थे। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। 

कर्नाटक चुनाव में जीत की उम्मीद है सचिन पायलट को 
पायलट ने कहा कि आज हम कर्नाटक में चुनाव जीत रहे हैं क्योंकि हमने वहां भष्ट भाजपा की सरकार पर आरोप लगाए। लोगों ने आरोपों को स्वीकार किया इसलिए कांग्रेस के पक्ष में वहां मतदान हुआ है। पायलट ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो लगातार हमने वसुंधरा राजे सरकार पर करप्शन को लेकर सवाल उठाए, लोगों ने हमारी बात पर यकीन किया और 21 सीटों से बढ़ाकर हमें 100 सीटें जिता दीं। लेकिन, हम साढ़े 4 साल में जो कार्रवाई कर उदाहरण पेश कर सकते थे, वह कार्रवाई नहीं हुई, मैं चाहता हूं कि वह कार्रवाई हो।

सचिन पायलट के मुद्दे पेपर लीक, करप्शन और जनता 
पेपर लीक, करप्शन और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पायलट 5 दिनों तक सड़कों पर होंगे। अपनी जनसंघर्ष पदयात्रा के दौरान पायलट बेरोजगारों के हक की आवाज उठाएंगे और सरकार का इस ओर ध्यान खीचेंगे। 11 मई से अजमेर के आरपीएससी मुख्यालय से शुरू होकर यह 125 किमी. लंबी यात्रा 15 मई को जयपुर पहुंचेगी। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।