आलाकमान के उत्तराधिकारियों से बिना कुछ कहे कैसे नाराज़गी जाहिर की सचिन पायलट ने ..!

<p>बुधवार, 10 मई&nbsp; को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने पत्रकार वार्ता कर अपनी जनसंघर्ष यात्रा का ऐलान किया था। यह यात्रा आज अजमेर से शुरू होकर 15 मई जयपुर पहुंचेंगी। इस यात्रा का पोस्टर भी रिलीज किया&nbsp;गया ,जो रिलीज़ के तुरंत बाद से ही चर्चा का केंद्र बन गया&nbsp;है। बता दें कि जयपुर के शहीद स्मारक पर पायलट ने 11 अप्रैल को एक दिन का अनशन किया था। इसके ठीक एक महीने बाद 11 मई को वो जन संघर्ष यात्रा पर निकल रहे हैं। और अब, जनसंघर्ष यात्रा के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि 11 जून 2023 यानी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे&nbsp;&nbsp;राजेश पायलट की पुण्य तिथि पर सचिन पायलट कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।&nbsp;&nbsp;लेकिन, यह ऐलान क्या होगा इसके अनुमान जनसंघर्ष यात्रा के पोस्टर को देखकर लगाये जा रहे हैं.</p>

आलाकमान के उत्तराधिकारियों से बिना कुछ कहे कैसे नाराज़गी जाहिर की सचिन पायलट ने ..!
11-05-2023 - 04:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सचिन पायलट की अजमेर से जयपुर तक की जनसंघर्ष यात्रा 11 मई से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। सचिन पायलट ने इसका जो पोस्टर तैयार करवाया है,उसकी विशेषता यह है कि  इसमें में महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, भगत सिंह, के अलावा पूर्व पीएम स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू, स्वर्यीय इंदिरा गांधी  और सोनिया गांधी की तस्वीर है। लेकिन, इस पोस्टर से स्वर्गीय राजीव गांधी ही नहीं,  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और  राहुल गांधी की भी फोटो गायब है। 

हाथ के पंजे की जगह बंद मुट्ठी की फोटो
इस पोस्टर में कांग्रेस के चुनाव निशान की जगह बंद मुट्ठी की फोटो है। ये बंद मुट्ठी क्या कई राज़ छिपाने का इशारा कर रही है? या फिर पुराने मूल्यों के साथ कुछ नये का आगाज़ करने की? इससे सवाल यह उठता है कि पोस्टर में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल न कर क्या संकेत देने की कोशिश की गई है? चुनावी समय में पोस्टर पर सोनिया की तस्वीर होना  और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह न होना विरोधाभासी है, सवाल यह भी है कि नाराजगी अगर सिर्फ गहलोत से है तो पार्टी के बाकी नेताओं को दरकिनार क्यों कर दिया गया? सचिन पायलट ने जब जयपुर में एक दिन का उपवास किया था तो उसके पोस्टर में सिर्फ महात्मा गांधी जी की तस्वीर थी।

उस पर कई कांग्रेस नेताओं का कहना था कि अगर उपवास वसुंधरा सरकार के विरुद्ध कथित घोटालों की जांच की मांग को लेकर था तो वहां कांग्रेस के किसी नेता की तस्वीर क्यों नहीं ? ऐसे में नए पोस्टर में सोनिया की तस्वीर के क्या मायने हैं? सचिन पायलट की यात्रा के पोस्टर के क्या संकेत निकल रहे हैं, इस पर राजनीतिक विश्लेषकों के कयास जारी हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।