Pakistan News : पाक में किस बात की कमी से इमरान खान के दिल से निकली आह...! फिर से की पीएम मोदी की तारीफ

<p><strong>Pakistan News :&nbsp;</strong> पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हो ,मीडिया हो या वहां की जनता , भारत की कामयाबी देखकर वह हर कोई यही चाहता है कि वो भी ऐसा ही कामयाब देश बने। पाक पूर्व पीएम इमरान खान ने भारत की होती तरक्की पर आह भरी।पाकिस्तान में अराजकता और बिगड़े माहौल का ज़िम्मेदार वो वहां की लचर कानून व्यवस्था को माना है। इसके अलावा उन्होंने भारत के पीएम मोदी की भी तारीफ की।&nbsp;</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Pakistan News : पाक में किस बात की कमी से इमरान खान के दिल से निकली आह...! फिर से की पीएम मोदी की तारीफ
10-02-2023 - 01:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते कैसे भी हों लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान भारत की कामयाबी देखकर चाहता है कि वो भी ऐसे ही कामयाब देश बने। यही वजह है कि अक्सर पाकिस्तान के नेता भारत की तारीफ करते नहीं थकते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व पीएम  इमरान  खान  ने एक बार फिर से भारत की तारीफ की है।

भारत में लागू कानून व्यवस्था के कारण प्रगति 
इमरान  खान ने बुधवार को कहा कि भारत ने कानून का शासन होने के चलते तरक्की की है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे यहां भी सही सिस्टम हो और कानून का शासन रहे तो हम तरक्की कर सकते हैं। Imran Khan ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यदि कानून का शासन नहीं हो, तो पाकिस्तान का कोई भविष्य नहीं होगा। उदाहरण के लिए भारत को लीजिए। उसने कानून के शासन के कारण प्रगति की।’ इस तरह Imran Khan ने एक तरफ भारत की तारीफ की तो वहीं पाकिस्तान में अराजकता के हालातों की कलई भी खोल दी।

क्या शरीफ/ज़रदारी कि तरह पीएम मोदी का भारत से बाहर कोई घर है?
इमरान  खान ने इससे पहले कई बार पीएम  मोदी  की भी तारीफ की। शहबाज शरीफ और जरदारी जैसे नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इमरान खान ने कहा था कि क्या आप बता सकते हैं कि भारत से बाहर भी नरेंद्र मोदी का कहीं कोई घर है। हालांकि इमरान खान ने कश्मीर राग भी अलापा है। सत्ता से बाहर चल रहे इमरान खान अकसर कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते रहे हैं। इमरान खान ने कहा है कि भारत के साथ संबंध तभी आगे बढ़ाए जा सकते हैं जब पीएम नरेंद्र मोदी कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल करें।

अपनी सेना को लिया आड़े हाथों  
इमरान  खान  ने कहा था कि भारत ने कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया है। अब भारत के साथ वार्ता तभी हो सकती है जब मोदी (के नेतृत्व वाला) प्रशासन इसे (विशेष दर्जे को) बहाल करे। इस बीच इमरान खान ने खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में जल्दी ही विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की। इमरान  खान  ने सेना पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह समझ नहीं आता कि सैन्य प्रतिष्ठान ‘शरीफ और जरदारी जैसे भ्रष्ट अपराधियों का पक्ष’ कैसे ले सकता है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना और लोगों के बीच एक स्पष्ट खाई है। वे इस देश को लूटने वालों को सेना के समर्थन देने से नाराज हैं। मैं आपको बता दूं कि यह देश के लिए बहुत खतरनाक है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।