Sid-Kiara Wedding : पावर कपल सिद्धार्थ-कियारा की शादी होते ही करण जौहर ने मारा चौका, एक साथ तीन मूवी में करेंगे कास्ट
<p><strong>Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding :</strong></p> <p>लगता है कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में हुई खातिरदारी से निर्माता निर्देशक करण जोहर का दिल गार्डन गार्डन हो गया है, इसलिए उन्होंने सिद्धार्थ-कियारा को एक नहीं ,दो नहीं बल्कि तीन तीन फिल्मों में साइन किया है । सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने करण जौहर के साथ फिल्म डील साइन की है, जिसके तहत वह उनकी करीब तीन फिल्मों में साथ नजर आएंगे।</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Sidharth Malhotra-Kiara Advani : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी देखते ही देखते इंडस्ट्री के पावर कपल बन चुके हैं। दोनों बीते 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी को लेकर फैंस तो एक्साइटेड थे ही, साथ ही बॉलीवुड सितारों ने भी सिद्धार्थ-कियारा पर जमकर प्यार लुटाया था। शादी से पहले तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म 'शेरशाह' में नजर आए ही थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि शादी के बाद दोनों करीब तीन फिल्मों में साथ नजर आएंगे। यह फिल्में किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर की होंगी।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़े सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को खबर दी है कि यह फिल्में वरुण धवन और आलिया भट्ट की 'दुल्हनिया' सीरीज से मिलती जुलती होंगी। एक्सक्लूसिव डिटेल्स के अनुसार, सिद्धार्थ-कियारा अब बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं और बॉलीवुड के लगभग सभी प्रोड्यूसर और निर्देशक उन्हें साइन करना चाहते हैं। लेकिन सबसे पहले करण जौहर दोनों को बतौर कपल इंडस्ट्र में ब्रेक देंगे।
What's Your Reaction?