Rajasthan Budget 2023 : जब सीएम गहलोत गलती से पढ़ गये पुराना बजट, सदन की कार्यवाही की गयी स्थगित, राजे ने लगाया जबर्दस्त लापरवाही का आरोप..!

<p><em><strong>Rajasthan Budget 2023 :</strong> राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ कि विधानसभा में बजट के दौरान सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय संभालने वाले &nbsp;अशोक गहलोत आज, शुक्रवार, 10 फरवरी को वर्ष 2023 का बजट पढ़ने की बजाय पुराना बजट ही पढ़ गये।</em></p>

Rajasthan Budget 2023 : जब सीएम गहलोत गलती से पढ़ गये पुराना बजट, सदन की कार्यवाही की गयी स्थगित, राजे ने लगाया जबर्दस्त लापरवाही का आरोप..!
10-02-2023 - 02:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Rajasthan Budget 2023 : पुराने बजट भाषण को जब मुख्यमंत्री गहलोत ने पढ़ा, तो प्रतिपक्ष ने इस पर जमकर हंगामा किया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने विपक्ष समझाने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष नहीं माना और सदम कार्रवाई को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा।

कार्यवाही स्थगित थी तो उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि यह राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री सरकारी दस्वाजेज को बिना देखे सदन में आकर पढ़ सकता है तो समझा जा सकता है कि उसके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है।

 

राजे ने यह भी कहा कि यदि किसी राज्य का मुख्यमंत्री इतनी लापरवाही के साथ राज्य का बजट पेश करवने के लिए आता है तो उस राज्य का भट्टा तो बैठना ही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।