‘केरल में कुश्ती, त्रिपुरा में दोस्ती’...पीएम मोदी ने लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन को लिया आड़े हाथ
<p><em><strong>पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि वाम और कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने जनजातीय लोगों के बीच विभाजन पैदा किया, जबकि बीजेपी ने जनजातियों सहित अन्य समुदायों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी देश भर में जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए काम कर रही है।’</strong></em></p>
त्रिपुरा में कांग्रेस-सीपीआई (एम) गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दोनों पार्टियां केरल में कुश्ती लड़ती हैं और इस पूर्वोत्तर राज्य में उन्होंने हाथ मिला लिये हैं। मोदी ने क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा पर परोक्ष हमला करते हुए दावा किया कि कई अन्य दल भी परोक्ष रूप से विपक्षी गठबंधन की मदद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दिया गया हर वोट त्रिपुरा को कई साल पीछे ले जाएगा।
उन्होंने धलाई जिले के आमबासा में एक चुनावी रैली में कहा, ‘कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिए हैं, कुछ अन्य दल भी परोक्ष रूप से उनकी मदद कर रहे हैं-उनका नाम या नारा चाहे जो भी हो, उन्हें दिया गया हर वोट त्रिपुरा को पीछे ले जाएगा।’
मोदी ने आरोप लगाया कि वाम और कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने जनजातीय लोगों के बीच विभाजन पैदा किया, जबकि बीजेपी ने जनजातियों व अन्य समुदायों की समस्याओं को सुलझाने के लिए काम किया।
What's Your Reaction?