दुनिया के 10 सबसे बड़े मॉल: इनके सामने कहीं नहीं टिकता है मुकेश अंबानी का जियो वर्ल्ड

<p><em><strong>मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुंबई में देश का सबसे बड़ा लग्जरी मॉल खोला है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा शॉपिंग मॉल की एक नवंबर से शुरुआत हो चुकी है। इस मॉल को एक विशेष सेंटर के रूप में डिजाइन किया गया है और 7,50,000 वर्ग फुट में फैला है। यहां हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े मॉल के बारे में पता रहे हैं। इसके सामने रिलायंस का मॉल कहीं नहीं ठहरता है।</strong></em></p>

दुनिया के 10 सबसे बड़े मॉल: इनके सामने कहीं नहीं टिकता है मुकेश अंबानी का जियो वर्ल्ड
08-11-2023 - 11:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में मुंबई में एक बड़ा मॉल खोला है। इसे देश का सबसे बड़ा लग्जरी मॉल बताया जा रहा है। यहां हम आपको दुनिया के दस बड़े मॉल के बारे में बता रहे हैं। इसमें से सबसे बड़ा मॉल तो रिलायंस के मॉल से करीब दस गुना बढ़ा है। 
न्यू साउथ चाइना मॉल
ग्रॉस लीजेबल एरिया के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा मॉल चीन में है। दोंगुआन स्थित न्यू साउथ चाइना मॉल में करीब 65 लाख वर्ग फुट रिटेल एरिया है। यह रिलायंस के मॉल से करीब नौ गुना ज्यादा है। इसका ग्रॉस फ्लोर एरिया 96 लाख वर्गफुट है। इसमें 2300 स्टोर्स खोले जा सकते हैं। इसे 2005 में खोला गया था और तबसे दुनिया के सबसे बड़े मॉल का खिताब इसी के पास है। 
गोल्डन रिसोर्सेज मॉल
चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित यह मॉल महंगे लग्जरी ब्रांड्स के लिए जाना जाता है। छह मंजिला इस मॉल में प्रीमियम क्वालिटी के कपड़ों के साथ-साथ जूलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकॉर लोकेशंस हैं। इसका रिटेल एरिया करीब 60 लाख वर्ग फुट है और इसे 2004 में खोला गया था। इसके निर्माण पर करीब 3.8 अरब डॉलर का खर्च आया था। करीब एक साल तक दुनिया के सबसे बड़े मॉल का खिताब इसके पास रहा था।
आइकनसियाम
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मॉल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में है। ब्ींव च्ीतंलं नदी के किनारे स्थित यह मॉल 2018 में खोला गया था। इसकी ग्रॉस लीजेबल एरिया 56.5 लाख वर्ग फुट है जबकि ग्रॉस फ्लोर एरिया 81 लाख वर्ग फुट है। इसमें एक यूनिक फ्लोटिंग इंडोर मार्केट, एक रिवर म्यूजियम और 260,000 वर्गफुट में फैला एक लग्जरी विंग भी है।
एसएम मेगामॉल
फिलीपींस के मंडालुयोंग में स्थित यह मॉल 1991 में खोला गया था। इसका ग्रॉस लीजेबल एरिया 51 लाख वर्ग फुट और ग्रॉस फ्लोर एरिया 55 लाख वर्ग फुट है। इसमें 200 से अधिक रेस्टोरेंट्स और फूड स्टॉल हैं। साथ ही इसमें 14 सिनेमा स्क्रीन भी हैं। इनमें एक आईमैक्स थिएटर भी है। यह दुनिया के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है।
एसएम मॉल ऑफ एशिया
फिलीपींस के पसाय में साल 2006 में खुला एसएस मॉल ऑफ एशिया दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मॉल है। हाल में आइकिया ने यहां अपना स्टोर खोला है। इसका ग्रॉस लीजेबल एरिया 46.6 लाख वर्ग फुट है जबकि ग्रॉस फ्लोर एरिया 63.5 लाख वर्ग फुट है। इस मॉल से मनीला बे का शानदार नजारा दिखता है। साथ ही इसमें एक स्कैटिंग रिंक, आईमैक्स थिएटर, इंडोर एम्यूजमेंट पार्क और एक एक्वेरियम भी है।
सेंट्रलवर्ल्ड
दुनिया का छठा सबसे बड़ा मॉल्स थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में है। सेंट्रलवर्ल्ड नाम का यह मॉल 1990 में खोला गया था। इसका ग्रॉस लीजेबल एरिया 46.2 लाख वर्ग फुट और ग्रॉस फ्लोर एरिया 89 लाख वर्ग फुट है। यह थाईलैंड का कल्चरल हब भी है। इसमें फैश शो, कंसर्ट और फेस्टिवल भी आयोजित होते हैं।
दुबई मॉल
दुबई दुनियाभर में शॉपिंग के लिए जाना जाता है। यहां कई बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल हैं। दुबई का सबसे बड़ा मॉल दुबई मॉल है। इसे 2008 में खोला गया था। यह दुनिया के उन मॉल्स में शामिल है जहां सबसे ज्यादा लोग आते हैं। डिजाइन, प्लानिंग और लाइटिंग के लिए इसने कई अवॉर्ड जीते हैं। मजेदार बात यह है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा से जुड़ा हुआ है। इसका ग्रॉस लीजेबल एरिया 43 लाख वर्ग फुट और ग्रॉस फ्लोर एरिया 1।2 करोड़ है। यानी इसमें एक छोटा-मोटा शहर बसाया जा सकता है।
वेस्ट एडमंटन मॉल
दुनिया का आठवां सबसे बड़ा मॉल कनाडा के एडमंटन में है। इसे 1981 में खोला गया था। यह अमेरिका के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है। इसमें एक इंडोर एम्यूजमेंट पार्क और एक वॉटरपार्क के अलावा मिनी गोल्फ कोर्स और एक बाउलिंग एले भी है। इसका ग्रॉस लीजेबल एरिया 37.7 लाख वर्ग फुट और ग्रॉस फ्लोर एरिया 53 लाख वर्ग फुट है।
वेस्ट एडमंटन मॉल
दुनिया का आठवां सबसे बड़ा मॉल कनाडा के एडमंटन में है। इसे 1981 में खोला गया था। यह अमेरिका के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है। इसमें एक इंडोर एम्यूजमेंट पार्क और एक वॉटरपार्क के अलावा मिनी गोल्फ कोर्स और एक बाउलिंग एले भी है। इसका ग्रॉस लीजेबल एरिया 37.7 लाख वर्ग फुट और ग्रॉस फ्लोर एरिया 53 लाख वर्ग फुट है।
इस्तांबुल सेवाहिर
यूरोप का सबसे बड़ा मॉल तुर्की में है। इस्तांबुल सेवाहिर नाम का यह मॉल 2005 में खुला था। इसका ग्रॉस लीजेबल एलिया 34।7 लाख वर्ग फुट और ग्रॉस फ्लोर एरिया 50 लाख वर्ग फीट है। इसमें 12 सिनेमा स्क्रीन, इंडोर रोलर कोस्टर राइड है। साथ ही इसमें फास्ट फूड के कई रेस्टोरेंट्स के भी आउटलेट हैं। यह दुनिया का नौवां सबसे बड़ा मॉल है।
बेरजाया टाइम्स स्क्वायर
दुनिया का दसवां सबसे बड़ा मॉल मलेशिया के कुआलालंपुर में है। 48 मंजिला बेरजाया टाइम्स स्क्वायर मॉल को 2003 में खोला गया था। यह मॉल के बजाय ऑफिस बिल्डिंग की तरह दिखता है यह शॉपिंग मॉल का लीजेबल एरिया करीब 35 लाख वर्ग फुट और ग्रॉस फ्लोर एरिया 7.5 लाख वर्ग फीट है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।