नीता अंबानी होंगी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड से बाहर... ईशा, आकाश और अनंत को मिली एंट्री
<p><em><strong>रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में सोमवार को बड़ा बदलाव हुआ है। मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा, बेटे आकाश और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल किया है। </strong></em></p>
नीता अंबानी बोर्ड से इस्तीफा देंगी, लेकिन रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी। मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 46वीं एजीएम में कई अहम घोषणाएं की हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स में बड़ा बदलाव किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 46वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने कई अहम घोषणाएं की हैं। रिलायंस इंडट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बताया कि ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में शामिल किया गया है।
शेयरधारकों ने दे दी सहमति
निदेशक मंडल ने आरआईएल के शेयरधारकों से मिली मंजूरी के बाद कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में ईशा, आकाश ओर अनंत अंबानी की नियुक्ति पर विचार किया है। शेयरधारकों ने इस बात पर अपनी सहमति दी है। इधर, नीता अंबानी ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के रिलायंस इंडट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में शामिल होने के साथ बोर्ड से इस्तीफा दे देंगी। हालांकि नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी।
What's Your Reaction?