डेढ़ माह तक जलने वाली 108 फीट लंबी अगरबत्ती, गुजरात से जा रही है रामलला के पास
<p><em> पूरे देश में इन दिनों राम नगरी अयोध्या में रामलला कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ज़बरदस्त उत्साह चल रहा है। कई दशकों बाद न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे भारत में एक ही साल में दो दिवाली मनाई जायेगी। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसी बीच इस उत्सव व पूजा के लिए वडोदरा से अयोध्या ले जाई जा रही 108 फीट लंबी अगरबत्ती सोमवार को दौसा, भरतपुर ,आगरा के फतेहपुर सीकरी आदि स्थानों से होते हुए गुजरी राम भक्तों ने अगरबत्ती पूजा अर्चना की और जय श्री राम के नारे लगाए। अगरबत्ती बनाने वाले कारीगर बिहाभरबाड़ ने इस अगरबत्ती को बनाने की खासियत और लागत के बारे में बताया। </em></p>
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में स्थित पाड़ली मोड़ के पास रथ पहुंचते ही भक्तों ने श्रीराम के जयकारों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। साथ ही अगरबत्ती निर्माता राम भक्त वड़ोदरा निवासी बिहा बरवाड़ का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
108 फीट की अगरबत्ती नहीं, 108 कुंडिय यज्ञ है
अगरबत्ती के निर्माता बिहा बरवाड़ ने बताया कि हजारों साल से हमारे ऋषि मुनि और राम भक्तों को इंतजार था कि भगवान राम कब अपने निजी स्थान में पधारेंगे। अब ये इंतजार 22 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। सभी राम भक्तों को इस सुनहरे पल का इंतजार है। इस पल को यादगार बनाने के लिए हमने भगवान राम के लिए 108 फिट लंबी औषधीय युक्त अगरबत्ती का निर्माण किया है। ये सिर्फ 108 फीट लंबी अगरबत्ती नहीं है, ये 108 कुंडिय हवन यज्ञ भी है। जितनी भी सामग्री हवन कुंड में लगती है, उतनी सामग्री इस अगरबती को बनाने में लगी है।
6 महीने में हुई तैयार
बिहा भरवाड़ ने बताया कि इस अगरबत्ती के निर्माण में 6 माह का वक्त लगा यह अगरबत्ती 22 जनवरी को रामघाट पर प्रज्वलित की जाएगी और 45 दिन तक प्रज्वलित रहेगी। अगरबत्ती अपने चारों तरफ करीब 50 किमी के क्षेत्र को खुशबू से महाकाएगी
अगरबत्ती में प्रयोग सामग्री
374 किलो सूखा नारियल
374 किलो गुग्गल
261 किलो जौ
425 किलो हवन सामाग्री
1475 किलो गाय के गोबर का पाउडर
91 किलो गाय का घी
हिमालय की जड़ी बूटियां
कुल 3610 किलो सामग्री से अगरबत्ती का निर्माण
अगरबत्ती को ले जाने वाले ट्रेलर का किराया 4.10 लाख रुपए
ट्रेलर के ऊपर रथ निर्माण खर्च 4 लाख
अगरबत्ती के पैकिंग के फाइबर का खर्चा 2.50 लाख रुपए
108 फीट लंबी धूपबत्ती चली अयोध्या
देश के कोने कोने से भक्त मंदिर के लिए भेंट लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के बड़ोदरा से 108 फींट लंबी धूपबत्ती अयोध्या लाई जा रही है। सोमवार (08 जनवरी 2024) को धूपबत्ती की शोभायात्रा राजस्थान के भरतपुर जिले पहुंची। यहां से होते हुए शोभायात्रा आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंची।
राम भक्त कर रहे धूपबत्ती के दर्शन
जहां-जहां धूपबत्ती की शोभायात्रा पहुंच रही है, राम भक्त धूपबत्ती के दर्शन कर माला फूल अर्पित कर रहे है। इस मौके पर पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठता है। धूप बत्ती की यात्रा दोपहर 12 बजे फतेहपुर सीकरी की सीमा में प्रवेश की, जहां पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर खुद को कृतार्थ माना ।
What's Your Reaction?