11 अफेयर, 24 साल में मां बनीं... लेकिन अब तक नहीं की शादी
<p><em>कहते हैं एक मां के लिए उनके बच्चों को बढ़कर और कुछ नहीं होता। 46 साल की हसीना, जो एक्टिंग और अदाकारी से सुपर पॉपुलर हैं। उन्होंने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम किया, लेकिन बिन ब्याही मां बनने के बाद उन्होंने अपने करियर को दांव पर लगा दिया था। अब बच्चे बड़े हुए तो शानदार कमबैक किया।</em></p>
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं, जिन्हें प्यार हुआ, एक बार नहीं कई बार हुआ, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन, क्या आप बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक के बाद एक फिल्में की लेकिन फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं। एक-दो नहीं 11-11 बार प्यार हुआ। मशहूर एक्टर, बिजनेसमैन और मॉडल को डेट किया, लेकिन इसके बाद भी जिंदगी भर किसी को हमसफर नहीं बनाया। अपने बच्चे के खातिर उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने से रिजेक्ट कर दी थी।
कहते हैं एक मां के लिए उनके बच्चों को बढ़कर और कुछ नहीं होता। 46 साल की हसीना, जो एक्टिंग और अदाकारी से सुपर पॉपुलर हैं। एक्टिंग तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में नागार्जुन के साथ ‘रक्षाक्कुडु’ में काम किया। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम किया, लेकिन बिन ब्याही मां बनने के बाद उन्होंने अपने करियर को दांव पर लगा दिया था। अब बच्चे बड़े हुए तो शानदार कमबैक किया।
ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सुष्मिता सेन हैं, जो मशहूर लोगों के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी से शादी नहीं की। उन्होंने ललित मोदी, संजय नारंग, रणदीप हुडा, इम्तियाज खत्री, वसीम अकरम और मुदस्सर अजीज समेत 11 लोगों को डेट किया।अब फिर रोहमन शॉल के साथ हैं, जिनसे उनका ब्रेकअप हो गया था।
‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन, फिलहाल अपने करियर के शिखर पर हैं। उन्हें श्तालीश् और श्आर्या 3श् में उनकी एक्टिंग के लिए अच्छी सराहना मिली। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की हैं, लेकिन दो बेटियों की मां हैं। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी थीं, क्योंकि उनकी बेटी रिनी सेन को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बातचीत में खुलासा किया कि तब लोग उन्हें कहते थे कि वे अपने करियर को गंभीरता से नहीं ले रही हैं, क्योंकि उन्होंने 24 साल की उम्र में एक बच्ची को गोद ले लिया था।
बिना किसी की बात पर ध्यान दिए उन्होंने फ्लाइट ली और अपनी बेटी के पास आ गईं। मेकर्स उनकी स्थिति को समझते थे इसलिए उन्होंने उन्हें नहीं रोका। लेकिन, जब वह एक हफ्ते बाद वापस लौटीं तो उनकी हालत खराब हो गई। सुष्मिता ने साल 2000 में रिनी नाम की 6 महीने की बच्ची को गोद लिया था। वहीं, अक्षय कुमार और करीना कपूर फिल्म ‘अजनबी’ (2001) और ‘ऐतराज’ (2004) के लिए साथ आए। मेकर्स ने भले ही ऐतराज में सुष्मिता सेन को कास्ट किया था, लेकिन बाद में उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को ले लिया। सुष्मिता सेन ने रिनी के बाद एक और लड़की को गोद लिया।
सुष्मिता सेन मशहूर लोगों के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी से शादी नहीं की। उन्होंने ललित मोदी, संजय नारंग, रणदीप हुडा, इम्तियाज खत्री, वसीम अकरम और मुदस्सर अजीज समेत 11 लोगों को डेट किया। हाल ही में उन्हें रोहमन शॉल के साथ देखा गया था, जिनसे उनका ब्रेकअप हो गया। 47 साल की सुष्मिता सेन को ‘आर्या 3’ की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनके प्रशंसक निराश हो गए थे। सर्जरी के बाद एक्ट्रेस सेट पर लौट आईं और वेब सीरीज पूरी की जिको लोगों ने काफी प्यार दिया।
What's Your Reaction?