ईद पर सलमान के दीदार को बेकाबू हुए फैंस, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर करना पड़ा लाठीचार्ज

<p><em>हर बार ईद के मौके पर सलमान खान की एक झलक देखने के लिए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो जाती है। गुरुवार को भी सुबह से भाईजान के घर के बाहर उनके फैंस का तांता लगा था। इस बीच फैंस की भीड़ कुछ इस कदर बढ़ गई कि पुलिस को उन पर लाठी चार्ज करना पड़ा।</em></p>

ईद पर सलमान के दीदार को बेकाबू हुए फैंस, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर करना पड़ा लाठीचार्ज
12-04-2024 - 06:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ईद और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाता काफी पुराना है। एक तरफ सिनेमाघरों में सलमान की मूवी के जरिए फैंस ईद का जश्न मनाते हैं तो दूसरी तरफ मुंबई में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी तादाद में भाईजान की झलक देखते हैं। लंबे समय से ये सिलसिला चलता आ रहा है कि ईद पर सलमान खान अपने घर की बालकनी में फैंस को दीदार देते हैं। 
लेकिन कई बार भीड़ इतनी बढ़ जाती है, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ता है। इस बार भी गुरुवार 11 अप्रैल को ईद के मौके पर भी सलमान के घर के बाहर फैंस की भीड़ पर लाठी चार्ज किया गया है।
सलमान के फैंस पर लाठी चार्ज
मुंबई के ब्रांदा स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर यूं तो उनके फैंस का जमावड़ा हर रोज लगा रहता है। लेकिन ईद और एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फैंस का तादाद काफी ज्यादा बढ़ जाती है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही आलम बना हुआ था। 
झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब 
भाईजान की झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब और भीड़ के चलते सलमान खान के घर के बाहर हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। इसे देखकर पुलिस को फैंस की भीड़ पर लाठी चार्ज करना पड़ा है और रोड को खाली कराया गया। 
सलमान खान की नई फिल्म का एलान
बेशक इस बार ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने अपनी नई मूवी की अनाउंसमेंट के साथ फैंस को ईदी दे दी है। इस फिल्म का नाम सिकंदर है, जिसे गजनी फिल्म डायरेक्टर एआर मुर्गदास बना रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।