वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी पर इजरायल का ताबड़तोड़ हमला, 2269 फलस्तीनियों की मौत
<p><em><strong>इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि आईएएफ ने हमास आतंकियों और उनके बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए गाजा क्षेत्र में ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान सैनिकों ने कई साक्ष्य इकट्ठा किए जो बंधकों का पता लगाने में सहायता करेंगे। </strong></em></p>
इजरायल और हमास के बीच आठवें दिन भी जंग जारी है। सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने युद्ध का एलान कर दिया है। इसी कड़ी में वह गाजा क्षेत्र में ताबड़तोड़ हमले कर रहा है।
???? The past 24hrs:
The IDF conducted raids in Gazan territory to eliminate the threat of terrorist cells and infrastructure.
Soldiers collected evidence that will aid in????locating hostages.
The IAF continued striking Hamas terrorist targets and anti-tank missile launchers in… pic.twitter.com/QEr9KCM7R7— Israel Defense Forces (@IDF) October 13, 2023
इजरायल के हमले में 2269 फिलिस्तीनियों की मौत
वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में इजरायल के हमले में 2,269 फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि 9,814 लोग घायल हो गए। मरने वालों में गाजा के 2,215 लोग, जबकि घायलों में 8,714 लोग शामिल हैं। इजरायल के हमले में वेस्ट बैंक में 54 लोग मारे गए, जबकि 1100 घायल हो गए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बंधकों का पता लगाने के लिए इकट्ठा किए साक्ष्य
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि प्क्थ् ने हमास आतंकियों और उनके बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए गाजा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान सैनिकों ने कई साक्ष्य इकट्ठा किए। ये साक्ष्य बंधकों का पता लगाने में सहायता करेंगे।
आईडीएफ ने जारी किया वीडियो
इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, आईडीएफ ने गाजा में हमास आतंकियों के ठिकानें और एंटी टैंक मिसाइल लॉन्चरों पर हमला करना जारी रखा है। उसने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर हमास की चैकियों को निशाना बनाया गया है।
हमास ने सात अक्टूबर को इजरायल पर किया हमला
हमास ने इजरायल पर सात अक्टूबर को हमला किया था, जिसके बाद इजरायल ने जंग का एलान कर दिया। आईडीएफ ने गाजा पट्टी में कई हवाई हमले किए हैं। गाजा में इजरायल के हमले में अब तक 1800 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि छह हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।
What's Your Reaction?