प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर आएंगे राजस्थान, जनसभाओं को लेकर आई ये बड़ी खबर
<p><em><strong>पार्टी चाहती है कि प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रधानमंत्री की जनसभाएं करवाई जाएँ और सूबे की ‘सियासी हवा’ अपने पक्ष में की जाए।</strong></em></p>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम और चेहरे पर ‘मिशन राजस्थान’ में फतह हासिल करने की भाजपा की कवायद जारी है। अब खबर है कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के अभी और ‘ताबड़तोड़’ दौरे प्रदेश भाजपा को मिलने वाले हैं। पार्टी चाहती है कि प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रधानमंत्री की जनसभाएं करवाई जाएँ और सूबे की ‘सियासी हवा’ अपने पक्ष में की जाए।
करीब 10 स्थानों पर सभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव पूर्व करीब 10 स्थानों पर जनसभाएं करवाई जा सकती हैं। इनमें कोटा, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर सहित कुछ अन्य जिले शामिल हैं। इस संभावित जगहों पर प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की शुक्रवार को हुई बैठक में चर्चा हुई है, जिसके बाद इन संभावित स्थानों को केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है।
कमजोर सीटों पर उतरेंगे पीएम
पीएम मोदी के राजस्थान में आगामी चुनावी दौरों को लेकर कार्यक्रम केंद्रीय संगठन को जारी करना है। इस फैसले पर प्रदेश कोर कमिटी की अनुशंसा मायने रखेगी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की सभाएं उन सीटों पर होंगी, जहां पार्टी अपनी स्थिति कमजोर मानकर चल रही है।
पीएम मोदी के अब तक के राजस्थान दौरे
- 30 सितंबर, 2022 - आबू रोड, सिरोही
- 1 नवंबर, 2022 - मानगढ़ धाम, बांसवाड़ा
- 8 जनवरी, 2023 - भीलवाड़ा
- 12 फरवरी, 2023 - दौसा
- 10 मई, 2023 - नाथद्वारा और आबू रोड
- 31 मई, 2023 - अजमेर
- 8 जुलाई, 2023 - बीकानेर
- 27 जुलाई, 2023
- सीकर - 25 सितंबर को जयपुर
- 2 अक्टूबर, चित्तौड़गढ़
- 5 अक्टूबर, जोधपुर में
सीएम के ‘गढ़’ में रहा आखिरी दौरा
प्रधानमंत्री का आखिरी राजस्थान दौरा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में रहा। उन्होंने 5 अक्टूबर को जोधपुर सभा के भाषण में मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को जमकर निशाने पर लिया था। साथ ही, आमजन को कई सारी गारंटी भी देकर गए थे।
What's Your Reaction?