बाड़े से छूटे 2 चीते चीतल पर झपटे, किया अपना पहला शिकार 

<p><em><strong>चीतों ने रविवार की रात या सोमवार तड़के एक चीतल (चित्तीदार हिरण) का शिकार किया। 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए चीतों का यह पहला शिकार है।&nbsp;</strong></em></p>

बाड़े से छूटे 2 चीते चीतल पर झपटे, किया अपना पहला शिकार 
08-11-2022 - 08:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 2 चीतों ने पहला शिकार कर लिया है। 24 घंटे पहले ही इन चीतों को छोटे से बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। चीतों ने रविवार की रात या सोमवार तड़के एक चीतल (चित्तीदार हिरण) का शिकार किया। 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए चीतों का यह पहला शिकार है। 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब चीते खुद शिकार कर अपना भोजन प्राप्त करेंगे लेकिन जरूरत पड़ी तो उन्हें बाहर से भी भोजन दिया जाएगा। दोनों चीतों ने पहले दिन रविवार को न सिर्फ खुले जंगल में मस्ती की बल्कि कई बार कई दफा चीतल और सांभर को देख तेज रफ्तार से दौड़ भी लगाई और कुछ समय बाद दोनों षिकार में सफल हो गए।
रास आ रहा कूनो का जंगल
विशेषज्ञों ने सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरे के जरिए इन चीतों की मॉनिटरिंग की, जिसमें दोनों चीतों का व्यवहार बेहतर नजर आया, जिससे लगा कि अफ्रीकी चीतों को कूनो का जंगल रास आ रहा है। 
जल्द रखे जाएंगे इनके नाम
कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए नामीबिया के 8 चीतों को जल्द ही उनके नए नाम मिलने जा रहे हैं। चीतों के नामकरण के लिए चलाई गई ऑनलाइन प्रतियोगिता प्रतियोगिता में देशभर के लोगों ने 11 हजार से ज्यादा नाम सुझाए हैं। माई गोव (MY GOV) पोर्टल पर एक शख्स ने नर चीतों के नाम  शिव, गणेश, विष्णु, ब्रह्मा और मादा चीतों के नाम पार्वती, लक्ष्मी, दुर्गा, गौरी, देवी रखने का सुझाव दिया हैं। वहीं, कुछ लोगों ने नर चीतों के लिए कल्याण, अमृत, नाम्बी, सिन्धु, रविन्द्र, शिवा, आरम्भ और मादा चीतों के लिए कावेरी, मनु, विंध्या, कोकिला, कश्मीरा, जयन्ती, वैशाखी और काली बताया है। 
चीता प्रोजेक्ट के लिए आए ये नाम

ऑनलाइन प्रतियोगिता में चीता प्रोजेक्ट के लिए जो नाम सुझाए गए हैं, उनमें प्रोजेक्ट अविनाश, मिशन रिटर्निंग चीता इन इंडिया, राष्ट्रीय चीता पुनस्र्थापना प्रोजेक्ट जैसे 18 हजार से अधिक नाम शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।