राजस्थान में तैयार दो किलोमीटर लंबी रेल सुरंग... 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन

<p>राजस्थान में राज्य की सबसे बड़ी सुरंग तैयार हो चुकी है। रेलवे के लिए बनी इस टनल की लंबाई 2 हजार 171 मीटर है।</p>

राजस्थान में तैयार दो किलोमीटर लंबी रेल सुरंग... 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन
05-03-2024 - 08:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दौसा-गंगापुर रेल परियोजना के तहत बनाई गई राजस्थान की सबसे बड़ी टनल पूरी तरह से तैयार हो गई है। इस टलन में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से रेल इंजन को दौड़ाकर ट्रायल पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही इसे ट्रेनों के संचालन के लिए खोल दिया जाएगा।

दौसा-गंगापुर रेल परियोजना के तहत राजस्थान में बनाई गई सबसे बड़ी टनल में 120 किलामीटर प्रति घंटे की स्पीड से रेल इंजन को दौड़ाकर ट्रायल कर लिया गया है। यह ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। इस टनल की लंबाई 2 हजार 171 मीटर है। 
ट्रायल के दौरान इंजन की रफ्तार को 120 किलोमीटर प्रति घंटे पर जांचा गया। अब ये टनल पूरी तरह से रेल के आवागमन के लिए तैयार है। जल्द ही इस टनल को ट्रेनों के लिए खोल दिया जाएगा। टनल में 120 किमी की रफ्तार से दौड़ाए गए ट्रेन के इंजन की वीडियो भी सामने गया है।
दौसा-गंगापुर रेल परियोजना के तहत यह टनल लालसोट इलाके के डिडवाना से इंदावा गांव के बीच में स्थित पहाड़ में बनाई गई है। यह राजस्थान की सबसे बड़ी सुरंग है। इस रेलवे ट्रैक पर पूर्व में ट्रेनों को तेज गति से दौड़ाकर जांचा गया था। लेकिन सुरंग में से ट्रेन या इंजन को नहीं दौड़ाया गया था। रविवार को इस सुरंग से ट्रेन के इंजन को स्पीड में दौड़ाकर इसकी मजबूती और अन्य सुरक्षा मापदंडों का परीक्षण किया गया।
यह परियोजना 28 साल पहले वर्ष 1996 में स्वीकृत की गई थी। उस समय इसकी लागत 200 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लेकिन इस परियोजना को पूरा होते-होते 28 साल लग गए। इस समय तक इस योजना की लागत बढ़कर 826 करोड़ रुपये तक जा पहुंची। यह पूरी परियोजना करीब 92.67 किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक की है। इस ट्रैक पर नांगल राजावतान, डिडवाना, लालसौट बनौरी, बनियाना, सलेमपुर, पिपलाई, मंडावरी, उदयकलां, बामनवास और बामनवास रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं।
इसी परियोजना के तहत यहां लालसोट से डिडवाना तक राजस्थान की सबसे लंबी सुरंग बनाई गई है। इस परियोजना से अहमदाबाद-दिल्ली और दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक एक दूसरे से आपस में जुड़ जाएंगे। इससे आने वाले समय में लंबे दूरी की गाड़ियों के इस मार्ग से निकलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इससे दौसा और गंगापुर के साथ नए बने स्टेशनों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।