2 लाख का मोबाइल, लग्जरी कारें और ना जाने क्या-क्या..! पीएनबी ने की टॉप अधिकारियों पर तोहफों की बौछार

NULL

2 लाख का मोबाइल, लग्जरी कारें और ना जाने क्या-क्या..! पीएनबी ने की टॉप अधिकारियों पर तोहफों की बौछार
26-08-2022 - 09:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब नैशनल बैंक अपने टॉप लेवल के अधिकारियों को हर साल 2 लाख रुपए मोबाइल हैंडसेट के लिए देगा। यह उनके सालाना भत्ते का हिस्सा होगा। इसके लिए बैंक ने अपने स्टॉफ वेलफेयर बेनिफिट्स नियमों को बदला है। इस सुविधा का लाभ टॉप मैनेजमेंट के अधिकारियों को मिलेगा। इनमें मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर शामिल हैं। नया नियम एक अप्रेल, 2022 से लागू है।
अभी पंजाब नैशनल बैंक में 4 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। ये बैंक के एमडी और सीईओ की मदद करते हैं। दूसरी ओर मुख्य महाप्रबंधकों और महाप्रबंधकों के लिए मोबाइल हैंडसेट अलाउंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे पहले के स्तर पर यथावत् रखा गया है यानी मुख्य महाप्रबंधकों को सालाना 50,000 रुपये और महाप्रबंधकों को सालाना 40,000 रुपये मोबाइल हैंडसेट के लिए मिलेंगे। इसके पहले 2020 में बैंक ने अपने टॉप मैनेजमेंट के लिए 3 लग्जरी ऑडी कारें खरीदी थीं। ये लग्‍जरी कारें एमडी और दो सीनियर एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टरों के लिए थीं। नए नियमों के तहत अब सीजीएम को 15.50 लाख रुपये की कार मिलेगी। पहले यह सीमा 12 लाख रुपये थी। वहीं, जीएम को 9 लाख रुपये से बढ़ाकर 11.50 लाख रुपये की कार कर दी गई है।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।