पीएम की सुरक्षा में चूकः सुप्रीम कमेटी की रिपोर्ट में फिरोजपुर एसएसपी पर गाज
NULL
इसी वर्ष 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर में रैली करने जा रहे थे लेकिन एक फ्लाईओवर पर उनका काफिला फंस गया। तस्वीरें सामने आईं तब लोगों को समझ में आया कि पीएम की सुरक्षा में यह कितनी बड़ी चूक थी। केंद्र ने रिपोर्ट तलब की, पंजाब सरकार अपनी बात कहती रही लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति ने बताया है कि फिरोजपुर के एसएसपी पर्याप्त सुरक्षा बल होने के बाद भी ठीक तरह से व्यवस्था नहीं कर सके।
ब्लू बुक की अवहेलना हुई
दरअसल, पीएम की सुरक्षा या कहिए उनके दौरे को लेकर एक प्रोटोकॉल होता है, जिसका पालन किया जाता है। एक ‘ब्लू बुक’ होती है जिसमें सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए होते हैं। इसमें वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर नियमों का ब्यौरा होता है। इस ‘ब्लू बुक’ में राज्य के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री की पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या करना है, इसकी एक स्पष्ट और विस्तृत प्रक्रिया होती है। लेकिन, उस दिन पंजाब के उस फ्लाईओवर पर सब नियम कानून ताक पर रख दिए गए।
एसपीजी ने ली पोजीशन
प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक रखा था। उस दिन पीएम का काफिला फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसा रहा था। हालात को संभालने के लिए पीएम की सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडोज ने पूरे समय तक पोजीशन ले रखी थी। देशभर में यह मामला सुर्खियों में रहा।
What's Your Reaction?