छोटा पड़ गया सिडनी का ओलम्पिक पार्क ,पीएम मोदी को देखने उमड़ पड़े 20 हजार भारतीय मूल के लोग

<p><em>प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतवंशी काफी उत्साहित हैं। हर कोई एक बार अपने मूल देश के नेता का दीदार करना चाहता है। पीएम मोदी सिडनी के ओलंपिक पार्क में 20 हजार से अधिक भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे हैं।</em></p>

छोटा पड़ गया सिडनी का ओलम्पिक पार्क ,पीएम मोदी को देखने उमड़ पड़े 20 हजार भारतीय मूल के लोग
23-05-2023 - 04:15 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सिडनी के ओलम्पिक पार्क में लोगो का उत्साह अपने चरम पर है।  भारत माता की जय और मोदी मोदी के नारों से पूरा पार्क गूँज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। भारतीय समय के अनुसार, पीएम मोदी 22 मई की दोपहर सिडनी पहुंचे। सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद हैं।मोदी का भाषण सुनने के लिए मंगलवार को "मोदी एयरवेज" नामक एक चार्टर फ्लाइट से मेलबर्न से सिडनी पहुंचे। 

पीएम मोदी के साथ मंच शेयर करने से बेहतर कुछ नहीं : ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथोनी 
पीएम मोदी ने अपना संबोधन नमस्ते आस्ट्रेलिया के साथ शुरू किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री समेत अन्य नेताओं का आभार जताया।ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में प्रधान मंत्री मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल है जिसे आज मैं मना रहा हूं। मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन इस तरह मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है, खुशी की बात है कि यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना। लेकिन मुझे कहना होगा कि आज रात यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है, वह किसी से कम नहीं है।  

25 को दिल्ली लौटेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार 24 मई को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा होगा। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के रूप में जिस चुनौती का सामना ऑस्ट्रेलिया कर रहा है, भारत की भी वही चुनौती है। इसके अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में सिख चरमपंथी समूहों और खालिस्तानी समर्थकों की बढ़ती गतिविधि पर भी अपनी चिंता प्रकट कर सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 25 मई की सुबह वापस नई दिल्ली लौट आएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।