गुजरात चुनाव में कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला, आप कहीं नहीः गहलोत
NULL
आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी है और वह अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है और इसके लिए वह बड़ी-बड़ी रैलियां भी करती है। लेकिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस वर्ष के अंत में होने जा रहे गुजरात के चुनाव में आप की उपस्थिति को सिरे नकार कर रहे हैं और उनका कहना है कि गुजरात में कांग्रेस का सीधा मुकाबला वर्तमान में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही होगा।
बुधवार, 17 अगस्त को वडोदरा में उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने का विश्वास जताते हुए और कहा कि लोग बहु प्रचारित विकास के 'गुजरात मॉडल' का खोखलापन अब समझ गये हैं। उन्होंने कहा कि यह मॉडल अब बेनकाब हो गया है और लोग अब कांग्रेस को एक मौका देना चाहते हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि वे गुजरात में आप के प्रवेश करने से चिंतित नहीं हैं। उसके आने पर भी असली मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होगा। गुजरात में कांग्रेस बहुत मजबूत हैं और इस बार भाजपा को वह कड़ी टक्कर देगी। गहलोत ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस यदि अगली सरकार बनाती है तो इससे मुझे आश्चर्य नहीं होगा।
What's Your Reaction?