2023 वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर: नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, स्कॉट एडवर्ड्स के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

<p><em><strong>नीदरलैंड्स ने विश्व कप का दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया। बारिश के चलते मुकाबला 43 ओवर का खेला गया था।</strong></em></p>

2023 वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर: नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, स्कॉट एडवर्ड्स के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
18-10-2023 - 09:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पहले बैटिंग और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए नीदरलैंड ने धर्मशाला में साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड ने 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नंबर सात पर खेलते हुए 69 गेंदों में 78 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चैके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं गेंदबाजी में लोगन वैन बीक ने सबसे ज्यादा 3 अफ्रीकी बल्लेबाजों को चलता किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए नंबर छह पर उतरे डेविड मिलर ने 4 चैके और 1 छक्के की मदद से 43 (52 गेंद) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा केशव महाराज ने 9 विकेट पर बैटिंग करते हुए 5 चैके और 1 छक्के की मदद से 40 (37 गेंद) रन स्कोर किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 
अफ्रीका ने लगातार गंवाए विकेट
दक्षिण अफ्रीका ने रनों का पीछा करते हुए लगातार विकेट गंवाए। कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि एक वक्त पर मिलर की निगाहें क्रीज पर जमने के बाद अफ्रीका की जीत की कुछ उम्मीदें बढ़ी थीं, लेकिन वैन बीक ने उन्हें बोल्ड कर विरोधी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि इससे पहले मिलर को कैच छूटने के साथ एक जीवनदान मिल चुका था। 
अफ्रीका ने पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के रूप में गवाया। पिछले दोनों मैचों में शतक लगाने वाले डी कॉक 20 (22) रनों की पारी खेल वैन डेर मर्वे का शिकार बने। इसके कुछ ही देर बाद 10वें ओवर में ओपनिंग पर आए कप्तान टेम्बा वाबुमा भी चलते बने। इस तरह अफ्रीका को 39 रन पर दूसरा झटका लगा। 
फिर एडन मार्करम 01 और रासी वेन डर डुसेन 04 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्करम 11वें ओवर में डच गेंदबाज वैन मीकेरेन और वेन डर डुसेन 12वें ओवर में वैन डेर मर्वे का शिकार हुए। फिर कुछ देर डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने पारी संभाली और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 (45) रनों की साझेदारी भी की, लेकिन 19वें ओवर में वैन बीक ने हेनरिक क्लासेन (28) को आउट कर इस बढ़ती हुई साझेदारी पर विराम लगाया। इसके बाद मार्को जेनसन 09 रन बनाकर बोल्ड हुए और फिर साउथ अफ्रीका की आखिरी उम्मीद नजर आ रहे डेविड मिलर (43) को वैन बीक ने बोल्ड कर चलता किया। इस तरह अफ्रीका ने 30.6 ओवर में 145 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए। इसके बाद गेराल्ड कोएटजी 22 और कगीसो रबाडा 09 रन बनाकर आउट हुए।  
नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने किया कमाल
लोगान वैन बीक सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा पॉल वैन मीकेरेन, रोलोफ वैन डेर मर्वे और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कॉलिन एकरमैन को 1 सफलता मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।