Fifa World Cup 2022 : यही है गोल ऑफ द वर्ल्ड कप..! गेंद को चार बार सिर पर उछाला, फिर पैर से गोलपोस्ट में भेजा

<p><em><strong>Fifa World Cup 2022 : सोमवार देर रात को ब्राजील और साउथ कोरिया के बीच नॉकआउट मैच खेला गया। नेमार ने एक दमदार गोल दागा। रिचार्लसन ने भी एक अनोखा गोल दागा....</strong></em></p>

Fifa World Cup 2022 : यही है गोल ऑफ द वर्ल्ड कप..! गेंद को चार बार सिर पर उछाला, फिर पैर से गोलपोस्ट में भेजा
07-12-2022 - 06:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Qatar में खेले जा रहे Fifa World Cup 2022 में राउंड ऑफ 16 का दौर जारी है और हर रोज कई बेहतरीन मैच हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार देर रात को Brazil और South Korea के बीच नॉकआउट मैच खेला गया। इस मैच में Brazil की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और South Korea को 4-1 के बड़े अंतर से मात दे दी। इस जीत में टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने भी एक दमदार गोल दागा। वहीं, इसके अलावा रिचार्लिसन ने भी एक अनोखा गोल दागा जिसे हर कोई देखता रह गया। 
दरअसल ब्राजील ने मैच में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और पहले ही क्वार्टर में चारों गोल किए थे। सातवें मिनट में ही विनीशियस जूनियर ने ब्राजील का खाता खोला था। उन्होंने शानदार गोल दागा था। इसके बाद 13वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल किया। वहीं, इसके बाद टीम के स्टार खिलाड़ी रिचार्लिसन ने भी दम भरा और एक चमत्कारी गोल दाग दिया। 
अकेले छकाया कई डिफेंडर्स को
दरअसल रिचार्लिसन को South Korea के डिफेंडर्स ने घेर रखा था, जिससे बचने के लिए उन्होंने गेंद से सिर के बल खेलना शुरू कर दिया और चार बार सर पर टप्पा खिलाने के बाद उसे नीचे उतारते से ही किक मार दी। बॉल सीधे Brazil के दूसरे खिलाड़ी के पास गई, जिन्होंने पास करते हुए इसे फिर रिचार्लिसन के पास भेज दिया। इसके बाद उन्होंने इसे तेज रफ्तार में सीधे गोल के अंदर डाल दिया। इस गोल को कई लोग गोल ऑफ द टूर्नामेंट कह रहे हैं।
ब्राजील का अब क्रोएशिया से होगा मुकाबला
इस जीत के बाद ब्राजील ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसका मुकाबला Croatia से होगा। Croatia ने जापान को एक रोमांचक मैच में पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है और वह बेहतरीन लय में नजर आ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।