अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन आयीं यूपी पुलिस की रडार पर; शाइस्ता के सिर पर 25 हज़ार का इनाम घोषित

<p><em>हाईप्रोफाइल उमेश पाल हत्&zwj;याकांड को आज 18 दिन हो गए पर यूपी एसटीएफ को एक भी बड़ी सफलता नहीं हासिल हो पाई है।हालांकि कहने तो दो शूटर एनकाउंटर में मार गिराए गए है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद अतीक अहमद (Atique Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) पुलिस की रडार पर आ गई है। दरअसल, शाइस्ता परवीन का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो शूटर साबिर के साथ दिख रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन को भी उमेश पाल मर्डर केस में नामजद आरोपी बनाया है और उनके सिर पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है।</em></p>

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन आयीं यूपी पुलिस की रडार पर; शाइस्ता के सिर पर 25 हज़ार का इनाम घोषित
14-03-2023 - 05:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद हो सकता है भूटान में 
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का कोई सुराग नहीं लग पाया। कहा जा रहा है कि असद अहमद बहराइच के रास्‍ते नेपाल भाग गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उसके भूटान में छिपे होने का भी दावा किया जा रहा है। 

गुजरात में भी छिपा हो सकता है असद, 5 राज्‍यों के 13 जिलों पर फोकस
कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार असद अहमद गुजरात में भी छिपा हो सकता है। यूपी एसटीएफ का फोकस पांच राज्‍यों के उन 13 जिलों पर ज्‍यादा है जहां अतीक अहमद और उनके गैंग से कनेक्‍शन की खबरें सामने आई हैं। 

अतीक अहमद का खास शूटर बली पंडित शिकंजे में
अतीक अहमद के दाहिने हाथ सुधांशु त्रिपाठी उर्फ बली पंडित को क्राइम ब्रांच ने 13 मार्च को हिरासत में ले लिया है। दरअसल अतीक का यह खास गुर्गा एक वायरल वीडियो में शाइस्‍ता परवीन के साथ नजर आया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। कहा जा रहा है कि गत 19 फरवरी को शाइस्‍ता प्रयागराज के धूमनगंज थाने स्थित नीमा गांव में बली पंडित के घर गई थीं। 

5 शूटरों पर ढाई लाख रुपये का इनाम
फरार शूटरों पर पहले 50 हजार का इनाम रखा गया। इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया है। इनमें अतीक अहमद का बेटा असद अहमद, शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद का पुराना ड्राइवर मोहम्‍मद साबिर का नाम है , जो वायरल सीसीटीवी फुटेज में नज़र आया था। इसके अलावा  गुड्डु मुस्लिम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी शहर में शरण लेने की आशंका जताई जा रही है। 

बरेली जेल में अशरफ के लिए काम करने वाला सिपाही अरेस्‍ट
अब तक जांच में पता चला है कि उमेश पाल हत्‍याकांड की पूरी साजिश बरेली जेल में रची गई है। हत्‍याकांड में शामिल शूटर यहां बंद अशरफ से मुलाकात करने आए थे। अशरफ से मिलने कई लोग अवैध तरीके से आते थे जिनकी रजिस्‍टर में एंट्री नहीं होती थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत जेल के सिपाही मनोज कुमार को अरेस्‍ट करने में सफलता हासिल की है। अवैध मिलाई मामले में अब तक दो सिपाही समेत 5 लोग अरेस्‍ट हो चुके हैं। सिपाही जेल में रहकर अशरफ के लिए काम करता था।

आपको बता दें कि अतीक अहमद को जल्‍द प्रयागराज लाने की तैयारी है। इस मामले की जांच में 22 टीमें जुटी हैं। इनमें करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरे देश में 100 से ज्‍यादा छापेमारी की जा चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।