टीन एज बेटे का बर्थडे मनाने साथ आये करिश्मा-संजय कपूर, दो बेटों की सिंगल मदर हैं करिश्मा

<p><em>90 के दशक की सबसे सफलतम अभिनेत्रियों में शुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने&nbsp;बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती के दम पर हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है। करिश्मा कपूर एक टैलेंटेड अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सिंगल मदर भी हैं | तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की बल्कि आज वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश एक सिंगल मदर बनकर कर रही है| हाल ही में बीते 12 मार्च 2023 को करिश्मा कपूर ने अपने बेटे कियान राज कपूर का 13 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर भी की&nbsp;हैं।</em></p>

टीन एज बेटे का बर्थडे मनाने साथ आये करिश्मा-संजय कपूर, दो बेटों की सिंगल मदर हैं करिश्मा
14-03-2023 - 07:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हस्बैंड संजय कपूर भी आये नज़र 
करिश्मा कपूर ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में भी अपने बेटे का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर भी नजर आए। संजय कपूर अपने बेटे अजरियास कपूर का हाथ थामे हुए रेस्टोरेंट में एंट्री मारते हैं और वहीं उनकी पत्नी प्रिया सचदेव भी इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई परंतु वह वेन्यू पर अलग से पहुंचती है। वही करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ पहुंचती है और इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

बच्चों के लिए आते हैं साथ नज़र 
संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक हुए भले ही कई साल बीत चुके हैं परंतु अपने बच्चों के लिए यह दोनों ही कई बार एक साथ नजर आते हैं और वही संजय कपूर भी अपने बच्चों के साथ बेहद खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। संजय कपूर अपने दोनों बच्चों का बखूबी ख्याल रखते हैं और उनके साथ अक्सर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं।

ऑफिशियली टीनएज
वही करिश्मा कपूर ने भी अपनी बेटे का बर्थडे बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है और इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की है| इन तस्वीरों को साझा करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि – ‘जब आपका बेटा ऑफिशियली टीनएज हो जाए और आप फिर भी उसे गले लगाना ना भूले।’

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी पारंपरिक रीति रिवाज से बेहद ही शाही अंदाज में संपन्न हुई थी। करिश्मा कपूर ने शादीशुदा संजय कपूर को अपना जीवन साथी चुना था और करिश्मा से पहले संजय कपूर ने फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी के साथ शादी रचाई थी। करिश्मा कपूर के साथ भी संजय कपूर की शादी लंबी टिक नहीं पाई और एक साथ 13 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद संजय कपूर और करिश्मा कपूर एक दूसरे से अलग हो गए थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।