Atiq Ahmed : खून से सना दुपट्टा, छीटें और चाकू...अतीक के बर्बाद दफ्तर में चकराई पुलिस!
<p><strong>Atiq Ahmed Office : <em>माफिया अतीक अहमद के अपराधों के खूनी सबूत अभी भी मौजूद हैं। प्रयागराज की पुलिस अतीक अहमद के दफ्तर पहुंची तो सीढ़ियों से छत तक खून के छींटे मिले। पुलिस को खून से सना चाकू और खून से सना दुपट्टा मिला है। </em></strong></p>
पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर्स के हाथों मारे गए माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में जांच करने पहुंची पुलिस को खून के धब्बे और एक चाकू मिला है। प्रयागराज के चकिया स्थित अतीक अहमद के दफ्तर में पहुंची पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब जगह-जगह खून के धब्बे देखने को मिले। मौके पर एक चाकू भी पड़ा हुआ था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह खून किसका है। सीढ़ियों और कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं।
पुलिस ने जो कुछ देखा वो सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला था। पुलिस जांच कर रही है। अतीक के चकिया स्थित इस दफ्तर पर 2017 में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया था। इसके बाद से दफ्तर वीरान हो गया था, लेकिन यहीं से अतीक अपने गैंग को चला रहा था। उमेश पाल की हत्या के पास पुलिस ने इसी दफ्तर में छापेमारी करके 72 लाख रूपये कैश के साथ 10 असलहे, 112 कारतूस और छह मोबाइल बरामद किया था।
दरअसल, पुलिस ने उमेश पाल की रेकी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें अतीक अहमद का मुंशी और ड्राइवर शामिल थे। इनकी ही निशानदेही पर पुलिस ने दफ्तर से लाखों रुपये और हथियारों का जखीरा बरामद किया था। अब पुलिस को यहां पर जगह-जगह खून के धब्बे और एक चाकू मिला है।
58 दिन बाद भी शाइस्ता फरार
वहीं उमेश पाल हत्याकांड के 58 दिन बाद एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का अता-पता नहीं है।यूपी पुलिस जानती है कि आंख मिचैली के इस खेल में शाइस्ता अकेली नहीं। उसके साथ उसके मददगार हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब शाइस्ता पर इनाम बढ़ाने की भी तैयारी हो रही है। शाइस्ता पर इनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया था। अब उस इनाम को बढ़ाकर एक लाख करने की तैयारी चल रही है।
एक शाइस्ता, साजिश अनेक
शाइस्ता के तमाम मोबाइल नंबर ऑफ हैं। उसने अब तक अपने परिचित से लेकर वकील तक किसी से संपर्क नहीं किया है। यहां तक कि उसने अतीक के किसी जानने वाले से भी बात नहीं की है। यूपी एसटीएफ की बड़ी चुनौती शाइस्ता को गिरफ्तार करने की है।
What's Your Reaction?