26/11 के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया, NIA ने 20 दिन की कस्टडी की मांग की
अमेरिका से प्रत्यर्पण के कुछ ही घंटों बाद मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की एक अदालत में पेश किया और 20 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की..
26/11 के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया, NIA ने 20 दिन की कस्टडी की मांग की
नयी दिल्ली। अमेरिका से प्रत्यर्पण के कुछ ही घंटों बाद मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की एक अदालत में पेश किया और 20 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की।
कोर्ट ने इस पर फिलहाल कोई आदेश नहीं दिया है और राणा को कितने दिन की रिमांड दी जाएगी, इसका निर्णय सुरक्षित रखा गया है।
NIA ने कोर्ट में क्या कहा?
एजेंसी ने राणा द्वारा भेजे गए ईमेल सहित कई ठोस सबूत कोर्ट के समक्ष रखे। कहा गया कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि वह हमले की पूरी साजिश में शामिल था।
NIA ने बताया कि मुख्य आरोपी डेविड हेडली ने भारत आने से पहले पूरी योजना राणा के साथ साझा की थी। हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा, जिसमें उसने अपनी संपत्ति, सामान और अन्य साजिशकर्ताओं जैसे इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की भूमिका बताई।
NIA Secures Successful Extradition of 26/11 Mumbai Terror Attack Mastermind Tahawwur Rana from US pic.twitter.com/sFaiztiodl — NIA India (@NIA_India) April 10, 2025
अमेरिका से भारत लाया गया राणा
64 वर्षीय तहव्वुर राणा को गुरुवार को दिल्ली के पालम टेक्निकल क्षेत्र में उतारने के बाद NIA ने गिरफ्तार किया। NIA ने एक बयान में बताया कि यह प्रत्यर्पण कई वर्षों की कड़ी मेहनत और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय के बाद संभव हो पाया।
इसमें अमेरिका के न्याय विभाग, यूएस स्काई मार्शल, भारतीय गुप्तचर एजेंसियां, NSG, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कहां रखा जाएगा राणा?
सूत्रों के मुताबिक, राणा को पहले दिल्ली की हाई-सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। इसके बाद मुंबई ट्रायल के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है। पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के मद्देनज़र सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। DCP देवेश म्हाल के साथ CISF और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।
राणा पर लगे गंभीर आरोप
- भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना
- आपराधिक साज़िश
- हत्या और धोखाधड़ी
- UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत आरोप
भारत की कूटनीतिक जीत
गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और NSA अजीत डोभाल ने बुधवार को इस मामले पर चर्चा की थी। शाह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की बड़ी सफलता बताया।
राणा कौन है?
- राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है।
- 2008 मुंबई हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी।
- डेविड हेडली की गवाही के अनुसार, राणा ने लॉजिस्टिक और वित्तीय मदद दी थी।
- मुंबई में इमिग्रेंट लॉ सेंटर खोलकर हेडली को पूरे भारत में यात्रा करने में मदद की।
- 2009 में FBI ने शिकागो में गिरफ्तार किया, 2011 में सज़ा हुई।
प्रत्यर्पण के खिलाफ दलील
राणा ने स्वास्थ्य कारणों – जैसे पार्किंसन बीमारी और एन्यूरिज्म फटने का खतरा – के आधार पर अमेरिकी अदालत में अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
What's Your Reaction?