इनाम में मिलेंगे 290 करोड़, एपोटेक्स फाउंडर के हत्यारों का पता बताने पर मिलेगी बड़ी रकम
<p><em>दवाइयां बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपोटेक्स के फाउंडर बैरी शर्मन और उनकी पत्नी हनी के हत्यारों का पता लगाने के लिए उनके परिवार की तरफ से 35 लाख डॉलर (290 करोड़ रु.) इनाम देने का ऐलान किया है। इनकी हत्या पांच साल पहले उनके टोरंटो वाले घर में कर दी गई थी।</em></p>
पिछले पांच साल से यह मामला अटका हुआ था लेकिन अब परिवार की तरफ से हत्यारे का पता बताने वालों को इतनी भारी-भरकम राशि इनाम में देने का फैसला किया गया है।
रहस्यमय परिस्थितियों में घर में ही मिले थे शव
बैरी ओर हनी के शव रहस्यमयी स्थितियों में उनके घर में मिले थे। अब परिवार ने तय किया है। परिवार ने पांच साल पहले तो इनाम राशि तय की थी, उसमें अब तीन गुना इजाफा कर दिया गया है। बैरी ओर हनी के शव रहस्यमयी स्थितियों में उनके घर में मिले थे। अब परिवार ने तय किया है कि पांच साल पहले तो इनाम राशि तय की थी, उसमें अब तीन गुना इजाफा कर दिया गया है। यह अपराध कनाडा का हाई-प्रोफाइल केस बन गया है।
इनाम की राशि तीन गुना बढ़ाई
परिवार की तरफ से इनाम की राशि पहले 10 मिलियन डॉलर तय की गई थी। इसमें अब 25 मिलियन डॉलर का इजाफा किया गया है। इसके तहत हत्यारे की जानकारी देने वाले और उसे गिरफ्तार करने वाले को यह राशि सौंपी जाएगी।
What's Your Reaction?