नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : हथियारों के बल पर मारपीट कर लूट व चोरी के आदी हैं दोनों युवक

NULL

नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : हथियारों के बल पर मारपीट कर लूट व चोरी के आदी हैं दोनों युवक
03-08-2022 - 07:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दौसा के महवा थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई कर नाबालिग से दरिंदगी करने के मामले में दो कुख्यात बदमाशों रिंकू जाटव पुत्र अशोक जाटव (24) निवासी धँतुरी और प्रशांत उर्फ रोहिताश मीणा पुत्र लक्ष्मीनारायण (18) निवासी ठेकड़ा थाना महवा को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल मोबाइल लूट ले गए
महवा थाने में दोनों युवकों के विरुद्ध एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसका नाबालिक भतीजा जंगल में शौच कर वापस घर लौट रहा था। तभी रिंकू जाटव व प्रशांत मीणा ने हथियारों का भय दिखाकर नाबालिग से मारपीट की और पेंट उतार कर मुर्गा बना दिया। उसके बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया तथा मोबाइल लूटकर ले गए। रिपोर्ट पर आईपीसी की धाराओ एवं पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
हत्या-अपहरण, पुलिस पर फायरिंग समेत 19 केस दर्ज
महुवा थाना अधिकारी बुद्धि प्रसाद के नेतृत्व में थाना स्तर व डीएसटी से गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मंगलवार, 1 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी रिंकू जाटव के विरुद्ध जयपुर के करधनी और दौसा के महवा, मण्डावर, सलेमपुर व बांदीकुई थाने में 12 तथा प्रशांत उर्फ रोहिताश मीणा के विरुद्ध जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर एवं दौसा के महवा और मण्डावर थाने में 7 आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज है।

अंशु मीणा अपहरण-हत्याकांड का मुख्य आरोपी है प्रशांत मीणा
गिरफ्तार आरोपी प्रशांत उर्फ रोहिताश मीणा बहुत चर्चित अंशु मीणा हत्या कांड का मुख्य आरोपी है। उसने ठेकड़ा निवासी नाबालिग अंशु को अगवा कर हत्या के बाद शव जमीन में गाड़ दिया था। इसके अतिरिक्त 18-19 मई 2021 की मध्य रात सिलसिलेवार फायरिंग करते हुए लूट व डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डीएसटी व थाना महवा पुलिस द्वारा पकड़ने पर उन पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हथियार समेत पकड़ लिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।