ओटीटी पर 10 को दिखेगा दम: आ रहीं 3 बड़ी फिल्में, एक का 80 दिनों से इंतजार

<p><em><strong>ओटीटी पर आए दिन नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं। इसी क्रम में इस महीने 10 नवंबर को एक साथ 3 बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।&nbsp;</strong></em></p>

ओटीटी पर 10 को दिखेगा दम: आ रहीं 3 बड़ी फिल्में, एक का 80 दिनों से इंतजार
07-11-2023 - 09:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ओटीटी आपके लिए इस वीकेंड पर कुछ खास फिल्में लेकर आकर रहा है, जिसका आनंद आप घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ उठा सकते हैं। इनमें से दो फिल्में पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और अब इन्हें ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं, इनमें से 1 फिल्म सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हो रही हैं। तो चलिए, आपको बताते हैं किस 10 नवंबर को कैन-कौन सी फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं।
घूमर
जी-5 ने ‘घूमर’ के विश्व डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार लोग पिछले 80 दिनों से कर रहे थे। अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, सैयामी खेर और अंगद बेदी स्टारर यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर तो इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला था, लेकिन ओटीटी यूजर्स इस फिल्म पर अपना कितना प्यार लुटाते हैं, यो तो 10 नवंबर को पता चलेगा। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित और होप फिल्म मेकर्स व सरस्वती एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘घूमर’ कई परतों वाली एक भावनात्मक कहानी है। ‘घूमर’ में सैयामी खेर एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर अनीना दीक्षित की भूमिका निभाती हैं, जिसके सपने एक दुखद दुर्घटना में चकनाचूर हो जाते हैं, जिसमें उसका दाहिना हाथ खो जाता है।
पिप्पा
यह एक जीवनी पर आधारित युद्ध फिल्म है, जो भारत की 45 कैवलरी रेजिमेंट के कैप्टन बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित है, जो अपने भाई-बहनों के साथ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़े थे। इसमें ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली मुख्य भूमिका में हैं। संगीत स्कोर और गाने एआर रहमान द्वारा रचित है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
इरुगापत्रु 
यह एक तमिल भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो युवराज धायलन द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में विक्रम प्रभु, श्रद्धा श्रीनाथ, विधार्थ, श्री, अबर्नथी और सानिया अयप्पन हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।