कार में लगी अचानक लगी आग
NULL
जयपुर में गोपालपुरा पुलिया के निकट चलती कार में अचानक आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांगानेर निवासी पंकज शर्मा अपने कार से त्रिवेणी नगर पुलिया स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। करीब सवा दो बजे पुलिया से होकर वापस ऑफिस आते समय कार में वायरिंग जलने की बदबू आने लगी। वे गाड़ी को पुलिया से नीचे तक ले आए। इसके बाद उन्होंने जैसे ही गाड़ी को साइड में खड़ा किया तो उसमें एक साथ आग लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कार में आग लगती देख सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पीजी संचालक मुकेश चौधरी ने बताया कि कार में अचानक आग लग गई। पहले तो लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेजी से आग भड़कने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई।
What's Your Reaction?