बाहरी हाथ: मणिपुर में म्यांमार से घुसे 300 हथियारबंद उग्रवादी

<p><em><strong>हिंसा ग्रस्त मणिपुर के खोमेन्लोक में मृतकों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है। अगवा किए गए चार लोगों के भी मारे जाने की सूचना है। म्यांमार से राज्य के बिष्णुपर जिले में 300 हथियारबंद उग्रवादियों के घुसने की जानकारी मिली है।&nbsp;</strong></em></p>

बाहरी हाथ: मणिपुर में म्यांमार से घुसे 300 हथियारबंद उग्रवादी
16-06-2023 - 07:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मणिपुर में गुरुवार को भी हिंसा का दौर जारी रहा। इस बीच खबर मिली है कि म्यांमार से मणिपुर में हथियारबंद उग्रवादी घुसे हैं, तोरबुंग के जंगलों में ठिकाना बनाने के बाद उग्रवादियों का ये समूह चूराचांदपुर की ओर बढ़ रहा है। बताया जाता है कि इनमें चिन और कुकी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनका पता लगाने के लिए ड्रोन इस्तेमाल कर रही हैं। इस बीच दोपहर में बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लाओबी में कुकी हमलावरों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे पुलिस का एक कमांडो शहीद हो गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस बीच, राज्य में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध को 20 जून तक बढ़ा दिया गया है।
चर्च में रुके लोगों को घेर कर मारा
मैतेई संगठन के लोग गश्त पर थे। इनके पास मोर्टार और अत्याधुनिक हथियार थे। कुछ लोग लाठियों से लैस थे। जैसे ही ये लोग खोमेन्लोक गांव में एक चर्च में आराम करने रुके, कुकी लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। तीन तरफ से हुए हमले से मैतेई स्वयंसेवक घिर गए। कुल 15 लोग मारे गए।
भीड़ ने बुझाने नहीं दिए जलते घर
मैतेई बहुल मिश्रित आबादी वाले न्यू चेकोन में भीड़ ने कुछ घरों को फूंक दिया। जलते घरों को देखने के लिए हुजूम जमा हो गया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक फायर ब्रिगेड को खड़ा रहना पड़ा।
महिला मंत्री के बंगले में आग लगाई 
इंफाल के लाम्फेल इलाके में बुधवार रात उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी बंगले में आग लगा दी गई थी। किपजेन उस समय घर पर नहीं थीं। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किपजेन भाजपा के सात कुकी विधायकों में से एक हैं और राज्य की एकमात्र महिला मंत्री हैं। किपजेन उन 10 कुकी विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने अलग प्रशासन की मांग की है।
हमलों में 9 लोगों की मौत हुई थी
इसके पहले मैतेई बहुल कांगपोकी जिले में मंगलवार रात हुए हमले में 9 लोगों की जान चली गई थी। 10 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे कांगपोकी से सटे खामेलोक गांव और इंफाल पूर्वी जिले में हमला किया गया। हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। मारे गए सभी लोग खामेलोक गांव के थे।
असम के सीएम अमित शाह को रिपोर्ट देंगे
नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गृहमंत्री अमित शाह को मणिपुर के ताजा हालात की रिपोर्ट देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृहमंत्री ने सरमा को मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदमों का फ्रेमवर्क तैयार करने का काम सौंपा था। सरमा 10 जून को मणिपुर गए थे, वहां उन्होंने राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।
मैतेई लोगों पर हमले के लिए कुकी ड्रोन इस्तेमाल कर रहे
कुकी समुदाय के लोग मैतेई गांवों और जंगल में छिपे इस समुदाय के लोगों को तलाशने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह खुलासा बिष्णुपुर जिले के फोइगक्चाओ इखाई गांव में ग्रामीणों को ड्रोन मिलने से हुआ है। यह ड्रोन 8 जून को मिला था। ड्रोन में लगे कैमरे में मोइरांग और आसपास के इलाकों के वीडियो फुटेज कैद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।