Rakhi Sawant : राखी सावंत की शिकायत पर हिरासत में लिये गए पति आदिल दुर्रानी..! जानिए क्या है पूरा मामला

<p><em>Rakhi Sawant :&nbsp;बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर सेलिब्रिटी&nbsp;राखी सावंत&nbsp;की मां का बीते दिनों निधन हो गया था। इसके बाद से राखी सावंत लगातार परेशान हैं। अब उनकी जिंदगी से एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, राखी सावंत और उनके पति&nbsp;आदिल दुर्रानी&nbsp;की शादी टूटने के कगार पर है। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आदिल दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Rakhi Sawant : राखी सावंत की शिकायत पर हिरासत में लिये गए पति आदिल दुर्रानी..! जानिए क्या है पूरा मामला
07-02-2023 - 07:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर लगाए गंभीर आरोप

Rakhi Sawant  ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल दुर्रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वॉइस नोट सामने आया है। इसमें राखी सावंत कह रही हैं, 'मेरे घर पर आदिल दुर्रानी अभी मिलने आए थे। मैंने एफआईआर किया था और पुलिस ने आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया है।' राखी सावंत आगे रोते हुए कहती हैं, 'ये कोई मीडिया या नाटक नहीं है। मेरी जिंदगी खराब की है इसने। मुझे मारा है, मेरा पैसा लूटा है। कुरान पर हाथ रखकर भी इसने मेरे साथ चीटिंग की है।' बताते चलें पिछले सप्ताह राखी सावंत ने खुलासा किया था कि आदिल दुर्रानी का शादी के बाद अफेयर चल रहा है। राखी सावंत ने हाल ही में आदिल दुर्रानी की गर्लफ्रेंड के नाम बताया था। राखी सावंत ने आरोप लगाया था कि आदिल दुर्रानी ने उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे है। राखी सावंत ने ये भी आरोप लगाया था कि आदिल दुर्रानी की वजह से उनकी मां का निधन हुआ है।

क्या है मामला

टीवी की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो मीडिया के सामने रोते और बिलखते दिख रही थी। एक्ट्रेस लगातार यही कह रही थी कि उनकी शादी खतरे में है। हाल ही में एक्ट्रेस फिर स्पॉट हुई जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर बड़ा इल्ज़ाम लगाया है। उनका कहना है कि आदिल का किसी और के साथ अफेयर है। इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया से ये भी रिक्वेस्ट कि वो आदिल को कवर करना बंद करदें। वीडियो में वो लड़की को हिदायत देती दिखी कि वो आदिल की ज़िन्दगी से चली जाए। एक्ट्रेस बार बार कहती दिखी कि आदिल ने उन्हें इस्तेमाल किया है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।