बिपरजॉय की राजस्थान में एंट्री: आंधी-बारिश शुरू, जैसलमेर से 100 परिवार शिफ्ट

<p><em><strong>अरब सागर में बने चक्रवात बिपरजॉय की रात 10 बजे के करीब राजस्थान में एंट्री हो गई। भारत-पाक बॉर्डर के पास गुजरात और पाकिस्तान से लगते रण क्षेत्र से इसने बाड़मेर में प्रवेश किया।&nbsp;</strong></em></p>

बिपरजॉय की राजस्थान में एंट्री: आंधी-बारिश शुरू, जैसलमेर से 100 परिवार शिफ्ट
16-06-2023 - 07:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में तूफान के प्रवेश करने के शुरुआती दौर में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, पाली, जैसलमेर, जोधपुर और जालोर में मौसम बदला। आंधी के साथ बारिश हुई। तूफान के असर को देखते हुए जोधपुर यूनिवर्सिटी की 16 और 17 जून को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इस बीच, चेतावनी वाले जिलों में सरकार ने तीन दिन (16 से 18 जून) तक एडवेंचर एक्टिविटी और टूरिस्ट ट्रिप के साथ महंगाई राहत कैंप पर रोक लगा दी है।
जयपुर और आसपास बिजली गिरने का अलर्ट
आपदा विभाग की ओर से 24 घंटे में तूफान से जयपुर, टोंक, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा जिलों और आसपास क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग ने 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना व्यक्त की है।
जालोर में हल्की बरसात
इससे पहले बिपरजॉय के असर से जालोर जिले के सांचैर में 3 बजे बाद अचानक हवा चलने लगी। वहीं, बाड़मेर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हवा के साथ बारिश हुई। जैसलमेर के भी भणियाणा के झाबरा गांव में हल्की बारिश हुई। गुजरात बॉर्डर से सटे सांचैर के डूंगरी गांव में भी इसका असर देखने को मिला। इसके अलावा आस-पास के करीब 36 गांवों में बरसात हुई। सांचैर में दो दिन बाजार बंद रहेंगे। वहीं, बाड़मेर के गुड़ामालानी और इसके आस-पास इलाकों में बारिश का दौर शुरु हुआ। शाम होते-होते इसका असर पाली और सिरोही भी जिलों में देखने को मिला। पाली के सुमेरपुर, तखतगढ़ और सिरोही शहर समेत माउंट आबू में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
माउंट आबू में स्कूलों की छुट्टी
चक्रवात को देखते हुए माउंट आबू में कार्यवाहक मजिस्ट्रेट डॉ. शुभमंगला ने दो दिन तक माउंट के सभी इंग्लिश मीडियम स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी है। गौरतलब है कि यहां गर्मियों की छुट्टियां नहीं होती है। ऐसे में स्कूल के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही नक्की लेक में भी दो दिन तक बोटिंग पर रोक लगा दी है। तूफान को देखते हुए दो दिन विश्व विख्यात पर्यटन स्थल रणकपुर जैन मंदिर बंद रहेगा। मंदिर प्रबंधक जसराज माली ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर पर्यटकों के लिए 16-17 जून को मंदिर बंद रहेगा।
बाड़मेर-जोधपुर ट्रेन रद्द, जैसलमेर में 100 परिवार शिफ्ट
चक्रवात के चलते बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन को 16 और 17 जून के लिए कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, देर शाम बाद जैसलमेर में भी बारिश का असर दिखना शुरू हो गया था। यहां शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट है। प्रशासन डाबला गांव पहुंचा और यहां निचली बस्तियों के इलाके को खाली करवाया। डाबला गांव में 100 परिवारों के करीब 450 सदस्य है। इन्हें शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।