तीसरा एकदिवसीय मैचः भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया, शृंखला में भारत का 3-0 से क्लीनस्वीप, मैच में रोहित, गिल और कॉन्वे के भी शतक
<p><em>तीन एक दिवसीय मैचों की शृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को रनों से 90 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा व शुभमन गिल के शतकों और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड को 386 रन बनाने की चुनौती दी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इस तरह भारत ने शृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस तरह भारत अब दुनिया में एक दिवसीय मैचों की रैंकिंग में 114 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है।</em></p>
मध्य प्रदेश के इंदौर में होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच शृंखला का तीसरा एक दिवसीय मैच खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाये। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के लिए ओपनर रोहित और शुभमन गिल की जोड़ी ने पावरप्ले में 82 रन जोड़ डाले। ये दोनों यहीं नहीं रुके और पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। पारी के 27वें ओवर में रोहित 85 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गिल भी अगले ओवर में पवेलियन लौट गए। गिल ने 78 गेंद में 112 रन बनाए।
रोहित और गिल के शतकों के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई
इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। कोहली 36, ईशान किशन 17 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए। अगले 81 रन के अंदर भारत ने पांच विकेट गंवा दिए। वॉशिंगटन सुंदर भी नौ रन बनातकर आउट हो गए।
हालांकि हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। शार्दुल 25 और हार्दिक 54 रन बनाकर आउट हुए। जब तक हार्दिक क्रीज पर थे, तब तक भारत का स्कोर 400 रन तक पहुंचने की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन वे 49वें ओवर में आउट हो गए और भारतीय टीम अंत में नौ विकेट पर 385 रन ही बना पाई।
रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 30वां शतक लगाया और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। अब वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली (46 शतक) और सचिन तेंदुलकर (49 शतक) हैं। वहीं, गिल ने इस सीरीज में कुल 360 रन बनाए और तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम की बराबरी की। अगर गिल इस मैच में एक रन और बना लेते तो वह तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होते।
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
भारत के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने बेहद खराब शुरुआत की। उसके ओपनर फिन एलेन पारी की और हार्दिक पांड्या की दूसरी गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए। हार्दिक की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। इसके बाद डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर हेनरी निकोलस न्यूजीलैंड का पारी संभाला। दोनों स्कोर को 106 रन के स्कोर तक ले गये। इस स्कोर पर कुलदीप यादव ने हेनरी निकोलस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। निकोलस ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए।
डेवोन कॉन्वे का शतक
इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए एक ओर से मोर्चा संभालते हुए डेवोन कॉन्वे ने शानदार शतक लगाया । उन्होंने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने डेरिल मेचेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 184 रन पहुचा दिया। लेकिन, शार्दुल ठाकुर ने डेरिल मिचेल को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच करा दिया। इसी स्कोर पर शार्दुल ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। उन्होंने कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम को आउट किया। लाथम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शार्दुल की गेंद को वह सीधे हार्दिक के हाथों में दे बैठे। शार्दुल ठाकुर यहीं पर नहीं रुके। न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रनों के स्कोर तक पहुंचा ही था कि उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर अपना तीसरा और न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड को छठा झटका उमरान मलिक ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा के हाथों न्यूजीलैंड के शतकवीर डेवोन कॉन्वे को रोहित शर्मा के हाथों 138 रनों पर आउट किया। कॉन्वे ने 100 गेदों पर 12 चौके और 8 छक्के लगाये। कॉन्वे के बाद माइकल ब्रेसवेल का साथ देने के लिए सैंटनर आए। लेकिन, कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड की पारी के 36वें ओवर में 269 रनों के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में ब्रेसवेल को 26 रनों के स्कोर पर ईशान किशन के हाथों स्टंप करवा दिया। इसके बाद कुलदीप ने न्यूजीलैंड को एक और झटका देते हुए लॉकी फर्ग्युसन को रोहित के हाथों के कैच करा दिया। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने जैकब डफी को शून्य के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया। इसके युजवेंद्र चहल ने ही मिचेलसैंटनर को विराट कोहली के हाथों 34 रनों के स्कोर पर कैच कराया। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 90 रनों से जीत लिया। न्यूजीलैंड 41.2 ओवरों में 295 रनों पर आउट हो गई।
भारत के लिए हार्दिक ने 1, शार्दुल ठाकुर ने तीन, कुलदीप यादव ने 3, उमरान मलिक ने 1 और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिये।
What's Your Reaction?