श्री ओएन दीक्षित मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय एमटी–400 टेनिस टूर्नामेंट 17 जनवरी से
श्री ओ. एन. दीक्षित मेमोरियल आईटीएफ एमटी–400, टेनिस टूर्नामेंट 17 से 21 जनवरी तक जय क्लब में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल प्रोत्साहक स्वर्गीय ओएन दीक्षित की स्मृति में उनके पुत्र पंकज दीक्षित द्वारा आयोजित की जा..
जयपुर। श्री ओ. एन. दीक्षित मेमोरियल आईटीएफ एमटी–400, टेनिस टूर्नामेंट 17 से 21 जनवरी तक जय क्लब में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल प्रोत्साहक स्वर्गीय ओएन दीक्षित की स्मृति में उनके पुत्र पंकज दीक्षित द्वारा आयोजित की जा रही है।
टूर्नामेंट में भारत सहित स्लोवेनिया, कनाडा और घाना से लगभग 150 खिलाड़ी 30 से 75 आयु वर्ग में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में स्लोवेनिया से बोजान गोरेनक व मोज्का नोक, कनाडा से आनंद मूर्ति व गुरसिमरन सिंह भुल्लर, तथा घाना से एनकेवेफी जोसेफ शामिल हैं।
राजस्थान के कई स्टार एवं अनुभवी खिलाड़ी, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है, भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिनमें दिलीप शिवपुरी, अशोक जिंदल, ललित शर्मा, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, शरद टाक, लक्ष्मीकांत, गुरधर्शन रमाना, सोहिनी कुमारी, जगदीश तंवर, रियाज अहमद एवं विकास चौधरी प्रमुख हैं।
प्रतियोगिता के मुकाबले ग्रास, क्ले एवं सिंथेटिक कोर्ट पर खेले जाएंगे। कोलकाता के जॉय मुखर्जी मुख्य रेफरी होंगे। टूर्नामेंट निदेशक पंकज दीक्षित ने बताया कि यह आयोजन उनके पिता को दी जा रही एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
What's Your Reaction?