2025 तक चीनी नौसेना में शामिल होंगे 400 युद्धपोत, शी जिनपिंग की बढ़ती सैन्य भूख

<p><em><strong>चीनी सैन्य शक्ति पर मंगलवार को जारी पेंटागन की वार्षिक रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार, 2025 तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी 340 के अपने वर्तमान बेड़े को बढ़ाकर 400 तक पहुंचाने की तैयारी में है।</strong></em></p>

2025 तक चीनी नौसेना में शामिल होंगे 400 युद्धपोत, शी जिनपिंग की बढ़ती सैन्य भूख
02-12-2022 - 06:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बनाने के बाद भी चीन की भूख शांत नहीं हुई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2025 तक नौसेना में कुल 400 युद्धपोत शामिल करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में चीनी नौसेना में 350 युद्धपोत शामिल हैं। चीनी सैन्य शक्ति पर पेंटागन की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, चीन अधिक आधुनिक युद्धपोतों का निर्माण कर रहा है। चीनी नौसेना तट से दूर समुद्र में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए विमानवाहक पोत और लॉजिस्टिक फोर्स के विस्तार पर काम कर रही है। वर्तमान में चीनी नौसेना में दो विमानवाहक पोत तैनात हैं और तीसरे का समुद्री परीक्षण चल रहा है। चीन का मकसद समुद्र के सतह पर अपनी सैन्य ताकत का विस्तार करना है।
400 युद्धपोतों को बनाने जा रहा चीन
मंगलवार को जारी पेंटागन की वार्षिक चीन सैन्य रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार, 2025 तक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के 340 के अपने बेड़े से बढ़कर 400 जहाज तक पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपनी नौसैनिक ताकत को लचीला और अत्याधुनिक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। वह पुराने पड़ रहे प्लेटफॉर्म्स को बदल रहा है। अभी तक चीनी नौसेना के पास कम क्षमता वाले युद्धपोत थे। अब उन्हें एक साथ मल्टी मिशन को अंजाम देने के लायक बनाया जा रहा है। ये युद्धपोत एक साथ कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, इनमें से ज्यादातर युद्धपोत स्टील्थ तकनीक से लैस हैं।
2021 से चीनी नौसेना ने ताकत में किया बड़ा इजाफ
पेंटागन ने बताया कि चीनी नौसेना ने 2021 तक बड़े पैमाने पर उन्नत एंटी-शिप, एंटी-एयर और एंटी-सबमरीन हथियारों और सेंसर की विशेषता वाले आधुनिक मल्टी-रोल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है। इनमें कई ऐसे युद्धपोत शामिल हैं, जो शक्ति और आधुनिकता के मामले में अद्वितीय हैं। चीनी नौसेना ने पिछले साल चाइना कोस्ट गार्ड को 20 से अधिक पुराने युद्धपोत ट्रांसफर किए थे। इसके बाद चीनी नौसेना में जहाजों की कुल संख्या 255 से कम हो गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 के अंत में चीनी नौसेना एक विमानवाहक पोत, एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स का एक नया बैच बना रही है।
13000 टन के मिसाइल क्रूजर भी कम खतरनाक नहीं
रेन्हाई क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर में भी ऐसे ही समान रडार लगे हुए हैं। यह युद्धपोत 112 वर्टिकल लॉन्च सेल से लैस होते हैं। इनमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी हथियारों सहित दूसरे कई हथियार शामिल होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस क्लास के युद्धपोतों में लैंड अटैक क्रूज मिसाइल और एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल को भी इंस्टॉल किया जा सकता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, मई तक चीनी नौसेना के पास रेन्हाई क्लास के पांच क्रूजर हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।