लिज ट्रस ने डेढ़ महीने में ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया त्यागपत्र

लिज ट्रस ने डेढ़ महीने में ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया त्यागपत्र
20-10-2022 - 08:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

करीब डेढ़ महीने पहले ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनीं लिज ट्रस ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र देने के साथ ही कहा, ‘मैंने संकट के समय में कमान संभाली लेकिन मैं जनादेश पर अमल नहीं कर सकी। नया प्रधानमंत्री बनने तक मैं पद पर बनी रहूंगी।’

अपने त्यागपत्र के साथ लिज ट्रस सबसे कम समय के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने वाली बन गई हैं। वे किल 45 दिनों के लिए प्रधानमंत्री के पद पर रहीं। उल्लेखनीय है कि लिज ट्रस के त्यागपत्र के एक दिन पहले ही भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। ब्रिटिश अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार अब ब्रिटेन में अब नये प्रधानंत्री पद का चुनाव अगले हफ्ते होगा।

यह भी ध्यान दिला दें कि बीते महीने सरकार ने एक आर्थिक योजना पेश की थी, जिसके असफल होने के कारण ब्रिटेन में आर्थिक उथल-पुथल और राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। इसके बाद ट्रस को वित्त मंत्री बदलने के अलावा अपनी कई नीतियों को भी उलटना पड़ा था। बीते शुक्रवार को क्रासिंस्की क्वार्टेंग को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया था और उनके उत्तराधिकारी, वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को सरकार के मिनी-बजट में कटौती कर दी थी। इस कदम से ट्रस के नेतृत्व के लिए संकट और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई थी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।