सचिन पायलट ने भरा टोंक से नामांकन ,शपथपत्र में पत्नी के बारे में यह खुलासा कर चौंका दिया सबको
सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिए शपथ पत्र में पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा लिखा है। साथ ही इस बात का भी जिक्र किया है कि बेटे आरन पायलट व विहान पायलट दोनों ही सचिन पायलट के पास हैं। सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव शपथ में डिपेंडेंट के तौर पर दोनों बच्चों के नाम लिखे हैं।
हालाँकि इसके पहले तक दोनों के अलग-अलग रहने की खबरें आती थीं, लेकिन कभी आधिकारिक रूप से तलाक का एलान दोनों की ओर से नहीं किया गया है। वहीं सचिन ने दोनों बच्चों का जिक्र जरूर किया है। जबकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों का जिक्र किया था।
आइये जानते हैं पायलट के हलफनामें में और किन-किन बातों का जिक्र है? 2018 के मुकाबले उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है? 2018 में उनकी पत्नी के नाम पर कितनी संपत्ति थी? उनके दोनों बेटों के नाम पर क्या है? 2018 के मुकाबले 2023 में क्या नया है और क्या नहीं है?
पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति
2018 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक सचिन पायलट के पास उस समय 6.43 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। जो अब बढ़कर 7.23 करोड़ रुपये हो गई है। 2018 के हलफनामे में पायलट के नाम पर 1.50 करोड़ की चल और 2.21 करोड़ की अचल संपत्ति थी।
वहीं पत्नी सारा पायलट के नाम पर 1.21 करोड़ की अचल और 1.33 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी। वहीं, एक बेटे के नाम पर 13,68,000 रुपये और दूसरे के नाम पर 2,59,000 की चल संपत्ति थी। इस तरह से सचिन पालयट ने 2,99,75,000 रुपये की कुल चल संपत्ति बताई थी। वहीं, 3,43,64,000 रुपये की कुल अचल संपत्ति बताई थी।
इस बार पायलट ने अपने नाम पर 5.7149 करोड़ रुपये की चल और 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। वहीं, एक बेटे के नाम पर 20.18 लाख ओर दूसरे बेटे के नाम पर 6.34 लाख रुपये की चल संपत्ति बताई है। हलफनामे में पिछली बार की तरह इस बार भी बेटों के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। वहीं, पत्नी के बारे में हलफनामे में कोई जिक्र नहीं है। इस तरह उन्होंने 5.97 करोड़ रुपये की चल और 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है।
बता दें की सचिन पायलट और उनकी पत्नी केअलग-अलग रहने की खबरें आती थीं, लेकिन कभी आधिकारिक रूप से तलाक का एलान दोनों की ओर से नहीं किया गया। दोनों ने 19 साल पहले लव मैरिज की थी। सचिन पायलट व सारा पायलट के तलाक की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?