Corona Virus : जापान में हुई कोरोना के कारण एक दिन में 415 मौतें..!
<p><em>Corona Virus : चीन की करनी को दुनिया भुगत रही है। वो खुद तो कोरोना की मार झेल ही रहा है लेकिन देश की हालत को दुनिया के सामने स्पष्ट भी नहीं कर रहा है। यही नहीं उसने सीमाएं भी पूरी दुनिया के लिए खोल दी हैं और अपने नागरिकों को देश से बाहर यात्रा की इजाजत दे दी है। इस बात ने अन्य देशों को परेशानी में डालना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि चीन के कारण ही कोरोना एक बार फिर दुनिया के देशों में फैलना शुरू हो गया है। इसका परिणास्वरूप जापान में देखने को मिला। वहां कोरोना से एक दिन ही में 415 लोगों की मैत की खबर आ रही है।</em></p>
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो वहां बुधवार, 28 दिसंबर 2022 को 216,219 कोविड के नये मामले सामने आए, जो एक सप्ताह पहले की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। यह अत्यधिक कोविड मरीजों के लिहाज से जापान में इस साल अगस्त में लगभग 260,000 प्रति दिन के रिकॉर्ड करीब है। देशभर में 28 मिलियन से अधिक मामलों के साथ जापान में वायरस से मरने वालों की संख्या 55,000 से अधिक हो गई है।
उल्लेखनीय है कि जापान में टूरिस्ट आगमन नवंबर में लगभग 10 लाख तक पहुंच गया। जापान में कोविड ने दो साल से अधिक समय तक पर्यटन को प्रभावी रूप से रोक दिया था। इसके बाद घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने प्रोत्साहन पैकेज दिये गये। यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि कुछ अन्य देशों के विपरीत जापान में मास्क पहनना कभी भी अनिवार्य नहीं किया गया। इस वर्ष 11 अक्टूबर को जापान ने दुनिया के कुछ सख्त सीमा नियंत्रणों को समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन पर भरोसा जताया। जापान इस समय हर दिन 2 लाख से अधिक नये कोविड मामलों की रिपोर्ट कर रहा है। देश महामारी की आठवीं लहर से गुजर रहा है
What's Your Reaction?