क्या-क्या घटनाएं साल 2022 में घटी भारतीय अर्थव्यवस्था के मद्देनज़र ...पढ़ें
<h3><em><strong>साल 2022 </strong>की विदाई के अंतिम दिन चल रहे हैं, ऐसे में हमे इस साल के बीते हुए दिनों को याद करना लाज़मी है क्योंकि अर्थव्यवस्था की दृष्टि से साल 2022 काफी चुनौतीपू्र्ण रहा। बड़े घटनाक्रमो से भरा रहा ये साल। एक तरफ महंगाई की वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई )को ब्याज दरों में पांच बार इजाफा करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ भारतीय अर्थव्यवस्था कीर्तिमान रचते हुए ब्रिटेन को पछाड़कर अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। चलिए "न्यूज़ ठिकाना फ़्लैशबैक 2022" की ऐसी ही अर्थव्यवस्था से जुडी बड़ी खबरों पर नज़र डालते हैं ...</em></h3>
जनवरी
एयर इंडिया का स्वामित्व 27 जनवरी, 2022 को सरकार की ओर से टाटा ग्रुप को सौंप दिया गया था। इस तरह करीब 69 साल बाद एयर इंडिया की टाटा में वापसी हुई।
फरवरी
मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडाणी बने एशिया और देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस दौरान अदाणी की संपत्ति 88.5 अरब डॉलर और अंबानी की संपत्ति 87.9 अरब डॉलर थी
मार्च
रूस-यूक्रेन के बाद कच्चा तेल मार्च में 130 डॉलर तक पहुंच गया था। यह 2014 के बाद कच्चे तेल का सबसे उच्चतम स्तर था।
अप्रैल
एचडीएफसी ने एचडीएफसी बैंक में मर्जर का किया एलान है। इसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा कार्पोरेट एक्शन माना जाता है। इस डील की वैल्यू करीब 40 अरब डॉलर आंकी जाती है।
मई
आरबीआई की ओर से कोरोना के बाद ब्याज दरों को पहली बार बढ़ाया गया। इस दौरान महंगाई को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 0.40 बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था। ये कदम बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए उठाया गया था।
जून
आरबीआई ने जून में भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखी और इस बार ब्याज को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत कर दिया गया।
जुलाई
26 जुलाई को 5G स्पेक्ट्रम की बोली शुरू हुई थी और रायटर्स के मुताबिक इस ऑक्शन से सरकार को करीब 19 अरब डॉलर की बोलियां प्राप्त हुई थीं।
अगस्त
आरबीआई ने एक बार फिर रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ा दिया, जिस कारण रेपो रेट 5.40 प्रतिशत पहुंच गया।
सितंबर
भारतीय अर्थव्यवस्था ने ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। इस महीने भी आरबीआई ने रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत कर दिया।
अक्टूबर
अटल पेंशन योजना के नियम में सरकार की ओर से बदलाव कर दिया गया, जिसके बाद आयकर जमा करने वाले लोग इस योजना के पात्र नहीं बन पाएंगे।
नवंबर
केंद्रीय बैंक ने डिजिटल करेंसी के पायटल प्रोजेक्ट को लॉन्च किया। ये प्रोजेक्ट मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में शुरू किया गया है। खुदरा डिजिटल रुपये ( ई-रूपी ) के पहले पायलट प्रोजेक्ट में सरकारी और निजी क्षेत्र के चार बैंकों को शामिल किया गया, इसमें एसबीआई, आईसीआईसीआई, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नाम शामिल हैं
दिसंबर
आरबीआई ने बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए एक बार फिर रेपो रेट को 0.35 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया।
What's Your Reaction?