वो 5 भारतीय, जिनकी बीवियां हैं उनसे 20 से 30 साल छोटी !

<p><em><strong>आज हम आपको ऐसे ही 5 भारतीयों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने से 20-30 साल छोटी महिलाओं से शादी की।</strong></em></p>

वो 5 भारतीय, जिनकी बीवियां हैं उनसे 20 से 30 साल छोटी !
05-12-2023 - 10:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शादी और प्यार को लेकर सबकी अपनी-अपनी सोच है। कोई उम्र को तरजीह देता है तो कोई धर्म-मजहब को। ये अपने देश की बातें हैं लेकिन विदेश में तो लोग सिर्फ दिल मिल जाए, तो शादी कर लेते हैं। रूपर्ट मर्डोक और सिल्वेस्टर स्टैलोन जैसे मशहूर लोगों ने अपनी उम्र में छोटी पत्नियों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। आज हम आपको ऐसे ही 5 भारतीयों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने से 20-30 साल छोटी महिलाओं से शादी की। इसमें भी पांचवां नाम आपको हैरान कर देगा, शायद ही आपको इनके बारे में पता होगा।
कबीर बेदी 
बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने साल 2016 में उम्र में 30 साल छोटी परवीन दुसांझ संग चैथी शादी की थी। परवीन दुसांझ एक्टर की बेटी पूजा बेदी से भी उम्र में 5 साल छोटी हैं। शादी के बंधन में बंधने से पहले ये कपल काफी लंबे समय तक डेट कर रहा था।
संजय दत्त 
बॉलीवुड के ही एक और एक्टर संजय दत्त ने मान्यता से 8 फरवरी 2008 को 7 फेरे लिए थे। तब संजय की उम्र करीब 50 साल थी, जबकि मान्यता उन समय 30 साल की थीं। दोनों की उम्र में करीब 19 साल का फर्क है। संजय दत्त को जब 2020 में अपनी कैंसर बीमारी के बारे में पता चला था, तब मान्यता उनके साथ रहीं।
दिग्विजय सिंह 
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर अमृता राय की लव स्टोरी काफी चर्चित है। अमृता राय ने 24 साल बड़े दिग्विजय सिंह से शादी कर सभी को चैंका दिया था। शादी के बाद ये बेहद कामयाब कपल हैं और हर कदम पर दोनों साथ दिखते हैं।
मिलिंद सोमण 
मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमण ने 22 अप्रैल 2018 को अंकिता से शादी रचाई थी। उम्र के फासले की वजह से ये जोड़ी काफी चर्चा में आई थी। मिलिंद और अंकिता में 25 साल का अंतर है।
एचडी कुमारस्वामी 
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 47 की उम्र में 27 साल छोटी एक्ट्रेस से सीक्रेट मैरिज की थी। हालांकि इस शादी का खुलासा खुद अभिनेत्री राधिका ने किया था। बता दें कि राधिका कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।