डुप्लीकेसी का माहिर चीन, अब फैक्ट्री में बना रहा नकली ‘इंसान’, पहचान पाना भी मुश्किल

<p><em>सोशल मीडिया पर चीन के एक फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया गया। ये फैक्ट्री किसी तरह का प्रॉडक्ट नहीं बनाती। ये इंसानों जैसे रोबोट्स बनाती है।</em><br /> &nbsp;</p>

डुप्लीकेसी का माहिर चीन, अब फैक्ट्री में बना रहा नकली ‘इंसान’, पहचान पाना भी मुश्किल
24-08-2023 - 06:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नकली माल बनाने में चीन एक्सपर्ट है। दुनिया में कोई भी ब्रांडेड सामान की डुप्लीकेट कॉपी आपको चीन में मिल जाएगी। ये कॉपी इतनी जबरदस्त होती है कि असली और नकली में आसानी से पहचान नहीं कर पाएंगे। लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा सामान असली है और कौन सा नकली। हालांकि, चीन के ये डुप्लीकेट माल आसानी से खराब हो जाते हैं। लोग सस्ते दाम में इन्हें खरीद तो लेते हैं लेकिन ये जल्द ही खराब हो जाता है। तब समझ आता है कि ये तो नकली है।
मेड इन चाइना का अक्सर मजाक बनाया जाता है। लेकिन अब सामानों के अलावा चीन इंसान भी बनाने लगा है। जी हां, सोशल मीडिया पर चीन के एक ऐसे फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया गया, जहां नकली इंसान बनाए जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे चीन के रोबोट फैक्ट्री की। इस फैक्ट्री में ऐसे रोबोट्स तैयार किये जाते हैं, जो हूबहू इंसानों जैसे नजर आते हैं। इंसानों की तरह इनकी स्किन से लेकर इनके चलने का स्टाइल भी चीन ने कॉपी कर लिया है।
इंसानों जैसे एक्सप्रेशन
रोबोट्स मशीन होते हैं। इनका इन्वेंशन इंसानों की मदद के लिए किया गया था। ऐसे काम जिन्हें करने में इंसान की जान जाने का रिस्क होता है, उसमें इन रोबोट्स की मदद ली जाती है। पहले ये रोबोट्स मशीन की तरह ही दिखते थे। लेकिन अब चीन ने इसे इंसानों का लुक दे दिया है। आपने रोबोट मूवी में जैसे रोबोट्स देखे थे, चीन के इस फैक्ट्री में वैसे ही तैयार किये जा रहे हैं। चीन की इस कंपनी का नाम म्ग् त्वइवजे है। इसकी फैक्ट्री चीन के च्ंदरपद में है। ये रोबोट्स काफी हाई टेक हैं और इंसानों जैसे ही एक्सप्रेशन देते हैं।
ऐसे होते हैं तैयार
चीन इन डुप्लीकेट इंसानों को तैयार करने के लिए 3 डी स्कैनिंग का सहारा लेता है। साथ ही इनकी मॉडलिंग डिजिटल तरीके से की जाती है। स्किन इंसानों की तरह, जॉइंट भी फ्लेक्सिबल, यहां तक की इसमें हड्डियां भी लगाई जाती है। कंपनी ने इन रोबोट्स की स्किन बनाने के लिए सिलिकॉन का इस्तेमाल किया है। अगर इनके लुक्स की बात करें तो इस मामले में चीन दुनिया के किसी भी देश से आगे जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी विश्वनीयता पर सवाल खड़े कर दिए। कई ने लिखा कि देखने में तो ये ठीक है लेकिन चीन का माल विश्वास के लायक नहीं होता।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।