ट्विस्ट और रहस्यों से भरी 5 वेब सीरीज... अंत तक उलझते चले जाएंगे, हर एपिसोड में आएगा नया मोड़
<p><em><strong>इन दिनों ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें से कुछ तो लगातार ओटीटी पर ट्रेंडिंग पर हैं। आज हम आपके लिए 5 ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें अगर आप देखने बैठ गए तो आखिरी एपिसोड तक उठ नहीं पाएंगे। इन सारी वेब सीरीज में आपको जबरदस्त ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।</strong></em></p>
रहस्यों से भरपूर, कहानियों में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट, हर एपिसोड में एक नया मोड़... अगर आप गलती से देखने बैठ गए 5 वेब सीरीज तो दावा है कि आप आखिरी एपिसोड देखे बगैर उठ नहीं पाएंगे। आज हम आपके लिए ऐसी ही 5 वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आप वीकेंड में घर बैठे देख सकते हैं, तो चलिए आपको उन सीरीज के नाम बताते हैं...
स्मोक
वेब सीरीज श्स्मोकश् इरोस मोशन पिक्चर्स और हमारी फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित है। इसे वैश्विक स्तर पर 26 अक्टूबर 2018 को भारतीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इरोज नाउ पर एक मूल श्रृंखला के रूप में रिलीज किया गया था। श्रृंखला का निर्देशन नील गुहा ने किया है और इसमें गुलशन देवैया के अलावा जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन और मंदिरा बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।
दहाड़
‘दहाड़’ एक क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर वेब श्रृंखला है, जो रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है, जो रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित है, और इसमें सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह ने अभिनय किया है। मोहन कुमार से प्रेरित, जिसे साइनाइड मोहन के नाम से भी जाना जाता है, एक सीरियल किलर जो शादी की तलाश में महिलाओं को शिकार बनाता था। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
ब्लर
वेब सीरीज ‘ब्लर’ रहस्य और रहस्यों की एक भयावह कहानी बुनता है, जिसमें गुलशन देवैया नील (गायत्री के सहायक पति) के चरित्र में गहराई लाते हैं। इस सीरीज में देवैया के अभिनय के आप कायल हो जाएंगे। सस्पेंस और रोमांच के साथ-साथ यह सीरीज आपको डराती भी है, जिसमें देवैया के साथ तापसी पन्नू ने भी गजब रोल प्ले किया है। इस सीरीज को आप जी 5 पर देख सकते हैं।
दुरंगा
वेब सीरीज ‘दुरंगा’ कोरियाई नाटक फ्लावर ऑफ एविल का रूपांतरण है, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार और ऐजाज खान ने किया है। इस सीरीज में गुलशन देवैया और दृष्टि धामी ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। लोगों को यह सीरीज बेहद पसंद आई। आप इस सीरीज को जी5 पर देख सकते हैं, जो सस्पेंस से भरपूर है।
द फ्रीलांसर
वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ एक्शन थ्रिलर से भरपूर है, जिसमें कई ट्विस्ट आपको देखने को मिलेंगे। इस सीरीज को आप डिज्नी ़ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह नीरज पांडे द्वारा बनाई और लिखी गई है, जिसमें भाव धूलिया खाकीः द बिहार चैप्टर (2022) के बाद निर्देशक के रूप में कार्यरत हैं। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के बैनर तले शीतल भाटिया द्वारा निर्मित इस सीरीज में मोहित रैना, अनुपम खेर और कश्मीरा परदेशी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। अब जल्द ही इसका नया सीजन भी रिलीज होने वाला है।
What's Your Reaction?