राजस्थान में 50 ट्रेनें रद्द, 27 आंशिक रद्द और 40 का बदला रूट, यहां देखें लिस्ट

<p><em><strong>अगर आप 29 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच जयपुर से ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर पता कर लें।</strong></em></p>

राजस्थान में 50 ट्रेनें रद्द, 27 आंशिक रद्द और 40 का बदला रूट, यहां देखें लिस्ट
29-09-2023 - 07:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रेलयात्री कृपया ध्यान दें ! अगर आप 29 अक्टूबर से 4 नवंबर के मध्य जयपुर से ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर पता कर लें। क्योंकि रेलवे ने फुलेरा-गोविंदी मारवाड़ स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य व फुलेरा में यार्ड के तकनीकी कार्य के चलते 29 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच संचालित होने वाली 50 ट्रेनों का संचालन अलग अलग समयावधि में प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द कर दिया है।
साथ ही, वंदेभारत, दिल्ली-अजमेर, जबलपुर-अजमेर समेत 27 ट्रेनों का संचालन आंशिक रद्द कर दिया है। इसके कारण अलग-अलग समय में ये ट्रेनें जयपुर से अजमेर, जोधपुर, बीकानेर आदि स्टेशनों केे बीच आांशिक रद्द रहेंगी। इनके अलावा जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, कोलकाता-उदयपुर, दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन में 40 ट्रेनों का का रूट बदल दिया गया है। वे बदले रूट से संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। सबसे ज्यादा दिक्कत पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को होगी। क्योंकि इन दिनों पहले ही ट्रेनों में वेटिंग फुल चल रही है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से हजारों लोगों को परेशानी होगी।
यह ट्रेन इस अवधि में रहेंगी रद्द
29 अक्टूबर को गुवाहाटी उदयपुर ट्रेन 
30 अक्टूबर को जोधपुर-वाराणसी, वाराणसी सिटी-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, मदार-रेवाड़ी ट्रेन 
31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जयपुर-मारवाड़ जंक्शन, अजमेर-जयपुर-अजमेर, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर, जयपुर-फुलेरा-जयपुर ट्रेन 
31 अक्टूबर को जोधपुर-वाराणसी ट्रेन 
1 नवंबर को राजेद्र नगर- अजमेर, उदयपुर-गुवाहाटी, जोधपुर-वाराणसी, अजमेर-अमृतसर ट्रेन
2 नवंबर को भगत की कोठी-इंदौर, वाराणसी सिटी-जोधपुर,अजमेर-अमृतसर ट्रेन 
3 नवंबर को अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर, अजमेर-राजेंद्र नगर, इंदौर-भगत की कोठी, जोधपुर-इंदौर, चंडीगढ़-अजमेर, अजमेर-सियालदाह, बरेली-भुज,जोधपुर-वाराणसी,अजमेर-अमृतसर, जयपुर-भोपाल ट्रेन 
4 नवंबर को चंडीगढ़-अजमेर, सियालदाह-अजमेर, भुज-बरेली, वाराणसी सिटी-जोधपुर,रेवाडी-फुलेरा,भोपाल-जयपुर ट्रेन का संचालन प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।