पुलिस बेड़े में शामिल होंगी 500 मोबाइल यूनिट्स
<p>डायल 100-112 से जोड़ा जाएगा, प्रत्येक यूनिट में तैनात होंगे 1 हैड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल</p>
108 एम्बुलेंस की तर्ज पर राजस्थान में 500 नई मोबाइल पुलिस यूनिट्स के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम करार दिया है।
प्रस्ताव के अनुसार, इन मोबाइल यूनिट्स को अभय कमांड सेंटर (डायल 100-डायल 112) से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक यूनिट में 1 हैड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल तैनात होंगे। इस प्रकार 24 घंटे के लिए 3 हैड कांस्टेबल व 6 कांस्टेबल की आवश्यकता होगी। यूनिट्स के लिए 500 वाहन किराये पर लिए जाएंगे। इन यूनिट्स का संचालन पुलिस में उपलब्ध नफरी से ही किया जाएगा। इन मोबाईल यूनिट्स के गठन से पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ने के साथ ही आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
What's Your Reaction?