सवा महीना हुआ है वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुए, अब तक हो चुकी हैं चार दुर्घटनाएं
<p><em><strong>ज्यादा समय नहीं हुआ है देश में विशेष प्रकार की रेलगाड़ियां वंदे भारत को चलते हुए। फिलहाल देश में वर्तमान में चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन, करीब सवा महीने के दौरान वंदे भारत ट्रेनें में चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिछली दुर्घटनाओं (Vande Bharat Train Accident) में पशु इन दुर्घटनाओं का शिकार हुए। लेकिन, मंगलवार 8 नवंबर को हुई एक दुर्घटना में तो एक महिला की मौत हो गई।</strong></em></p>
अमहदाबाद-मुंबई-अहमदाबाद रेलवे ट्रेक पर चलने वाली वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से गुजरात के आणंद में एक महिला की मौत हो गई। इससे पूर्व यह अहमदाबाद, आणंद और वलसाड में मवेशियों से टकराई थी। इन दुर्घटनाओं में वंदे भारत ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
वंदे भारत ट्रेन के साथ आणंद में मंगलवार को हुई दुर्घटना में 54 साल की महिला की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर से मुंबई जा रही थी। तभी शाम 4:37 बजे एक महिला रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रही थी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे पुलिस के अनुसार, महिला अहमदाबाद की रहने वाली थी। महिला की पहचान बीटराइस आरचीबाल्ड पीटर के तौर पर हुई है। महिला आणंद में अपने रिश्तेदारों के पास जा रही थी।
रेलवे पुलिस ने कहा कि ट्रेन आणंद स्टेशन पर नहीं रुकती है। महिला ट्रेन के आने से पहले रेलवे ट्रैक को पार करने लगी और हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना से पहले वंदे भारत ट्रेन से 29 अक्टूबर को गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास गाय से टकरा गई थी।
What's Your Reaction?