शुद्ध के लिये युद्ध अभियान: मावा बनाने वाली 6 भट्टियों पर छापा - 50 किलो मिठाइयां नष्ट करवाईं

<p><em><strong>जांच दल द्वारा लगभग 50 किलो पुरानी मिठाइयां नष्ट भी करवाई गई।</strong></em></p>

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान: मावा बनाने वाली 6 भट्टियों पर छापा - 50 किलो मिठाइयां नष्ट करवाईं
20-10-2022 - 07:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत बुधवार को जांच दल की ओर से चिथवाड़ी चौमूं में मावा बनाने वाली 6 भट्टियों पर देर रात छापामार कार्यवाही करते हुए मावा एवं दूध के 6 नमूने लिए गए। जांच दल द्वारा चौमूं में मिठाई बनाने वाली एवं बेचने वाली फर्मों का निरीक्षण कर ओम स्वीट्स से मावा मिठाई एवं बीकानेर रसगुल्ला भंडार से रसगुल्ले का नमूना लिया गया। 

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि तृतीय जांच दल की ओर से मानसरोवर क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूने करण की कार्रवाई की गई। जांच दल ने श्री जोधपुर स्वीट होम से मिल्क केक और सती जोधपुर मिष्ठान भंडार रजत पथ मानसरोवर से मावा मिठाई का नमूना लिया। इसके अलावा, सियाराम कैटरर्स केसर नगर चैराहा मुहाना मंडी मानसरोवर से मावे का नमूना लिया गया। जांच दल द्वारा लगभग 50 किलो पुरानी मिठाइयां नष्ट भी करवाई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।